{"_id":"6ad206e9cbf25cf5620524b5","slug":"honey-singh-maharashtra-cyber-cell-rejects-request-to-appear-on-october-22-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह: तीन बार समन भेजने के बाद महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए रैपर, इस मामले में होगी पूछताछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हनी सिंह: तीन बार समन भेजने के बाद महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए रैपर, इस मामले में होगी पूछताछ
Fri, 16 Oct 2026 04:44 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:44 PM IST
Honey Singh: महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से 3 बार समन भेजे जाने के बाद आखिरकार हनी सिंह आज उनके सामने पेश हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
रैपर हनी सिंह को आज यानी 16 अक्तूबर को साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं। दरअसल, हनी सिंह ने पूछताछ के लिए 22 अक्तूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद आज हनी सिंह आखिरकार सायबर सेल के सामने पेश हो ही गए।
तीन बार भेजा जा चुका था समन
महाराष्ट्र साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक, हनी सिंह को पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा जा चुका था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने विदेश में होने की वजह से पेश न हो पाने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा था।
हनी सिंह को 5 अक्तूबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जिसके बाद उन्हें फिर से समन भेजा गया। महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर वह इस बार भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती थी। हालांकि, हनी सिंह आज सायबर सेल के सामने पेश हो गए हैं।

Trending Videos
हनी सिंह कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
ये भी पढ़ें- जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड?
- यह पूरा मामला हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है।
- महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रैपर ने कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
- इसी शिकायत के आधार पर अधिकारी हनी सिंह से पूछताछ करेंगे।
ये भी पढ़ें- जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड?