फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra

ऋषिकेश मुखर्जी: ‘अभिमान’ ने बताई रिश्तों की अहमियत, ‘आनंद’ ने पूछा जिंदगी से सवाल; फिल्म जिनसे अमर हुए ऋषि दा

Wed, 30 Sep 2026 06:21 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 06:21 AM IST
सार
Register For Event

Hrishikesh Mukherjee Birth Anniversary: ऋषिकेश मुखर्जी हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्मकार थे। आज उनकी 104वीं जयंती है। चार दशक के लंबे करियर में उनकी दस बेहतरीन फिल्मों ने दर्शकों को ऋषि दा के निर्देशन का कायल बना लिया। पढ़िए उनकी 10 मशहूर फिल्मों के बारे में…

विज्ञापन
hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
ऋषिकेश मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्मकार ऐसे रहे जिन्होंने बड़े पर्दे पर भव्यता के बजाय आम आदमी की जिंदगी को जगह दी। ऋषिकेश मुखर्जी ऐसे ही निर्देशकों में शामिल थे। उन्होंने परिवार, दोस्ती, प्रेम, नौकरी, संघर्ष और रिश्तों जैसे रोजमर्रा के विषयों को अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाया और उन्हें ऐसी कहानियों में ढाला, जिनमें दर्शक खुद को देख पाए। 

विज्ञापन

ऋषिकेश मुखर्जी का जीवन

ऋषि दा हिंदी सिनेमा के उन प्रमुख फिल्मकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने आम आदमी की संवेदनाओं को बेहद सहज और मनोरंजक ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया। उनका जन्म 30 सितंबर 1922 में कोलकाता में हुआ था।

विज्ञापन
  • अपनी शुरुआती शिक्षा उन्होंने गणित और विज्ञान विषय में की।
  • इसके बाद कई साल उन्होंने शिक्षक के रूप में काम किया।
  • मगर सिनेमा में रुचि होने के कारण वह फिल्मी दुनिया की तरफ मुड़ गए।
  • 1940 के दशक में ऋषि दा ने बीएन सरकार के साथ बतौर कैमरामैन और फिल्म एडिटर काम किया।
  • इसके बाद उनकी मुलाकात प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय से हुई।
  • वह बिमल रॉय की टीम का हिस्सा बने और 'दो बीघा जमीन' व 'देवदास' जैसी फिल्मों के निर्माण में उनका साथ दिया।
  • इन फिल्मों से मिले अनुभव ने ऋषिकेश मुखर्जी की सिनेमाई दृष्टि को गहराई से प्रभावित किया।
  • 1957 में फिल्म 'मुसाफिर' से ऋषि दा ने बतौर निर्देशक अपने करियरक की शुरुआत की।

अब देखें ऋषि दा की 10 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
नूतन, राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- अनाड़ी
यादगार डायलॉग- ‘सब कुछ सीखा हमने, ना सीखी होशियारी’

साल 1959 में ऋषि दा की दूसरी फिल्म ‘अनाड़ी’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। फिल्म में राज कपूर, नूतन, मोतीलाल, ललिता पवार ने अभिनय किया था।  ‘अनाड़ी’ का संगीत शंकर–जयकिशन ने दिया था। वहीं इसका निर्माण एल. बी. लछमन के द्वारा हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस की सफल फिल्मों में से है। 

विज्ञापन

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
'अनुराधा' फिल्म में लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म- अनुराधा
यादगार डायलॉग- ‘हाय रे, वो दिन क्यों न आए’

साल 1960 में फिल्म ‘अनुराधा’ एक संवेदनशील और विचारप्रधान हिंदी फिल्म है। ऋषिकेश मुखर्जी ने फिल्म में कमाल का निर्देशन किया था। फिल्म में लीला नायडू, बलराज साहनी, अशोक कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे।  ‘अनुराधा’ का संगीत पंडित रविशंकर ने दिया था। फिल्म ‘अनुराधा’ को 1960 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  मिला था। 

विज्ञापन

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म 'सत्यकाम'फिल्म 'सत्या' - फोटो : X

फिल्म- सत्यकाम
यादगार डायलॉग- ‘जिस समाज में ईमानदारी की कद्र न हो, वहां ईमानदार रहना सबसे बड़ा संघर्ष है’

फिल्म ‘सत्यकाम’ साल 1969 में रिलीज हुई थी। कहानी सत्य और नैतिकता पर आधारित है। फिल्म में  धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, संजीव कुमार, अशोक कुमार ने अभिनय किया था। यह फिल्म नारायण सान्याल के उपन्यास सत्यकाम पर आधारित थी।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म आनंद और फिल्म गुड्डी - फोटो : X

फिल्म- आनंद  
यादगार डायलॉग- 'बाबू मोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं'

1971 में रिलीज हुई फिल्म 'आनंद' को ऋषि दा की सबसे यादगार फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। यह भारतीय सिनेमा की भी एक कालजयी और सदाबहार ड्रामा फिल्म है। फिल्म जिंदगी को जिंदादिली से जीने का संदेश देती है और इसका संवाद 'बाबू मोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं', आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और सुमिता सान्याल ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म के गाने भी सुपर-डुपर हिट रहे थे।


फिल्म- गुड्डी
डायलॉग- 'आपको एक बार देख लिया तो कैसे भूल सकते हैं?'

फिल्म ‘गुड्डी’ भी साल 1971 में ही रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड की दुनिया और वास्तविक जीवन के अंतर को दर्शाया गया है। फिल्म में जया भादुड़ी, धर्मेंद्र, उत्पल दत्त, विजय शर्मा मुख्य किरदारों में थे। इसे ऋषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इसका संगीत वसंत देसाई ने दिया था। फिल्म से जया भादुड़ी (बच्चन) बॉलीवुड में स्थापति हुई थीं।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म 'बावर्ची' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बावर्ची
यादगार डायलॉग- ‘किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम छोटी-छोटी खुशियां खो देते हैं’ 

बावर्ची, ऋषिकेश मुखर्जी की लोकप्रिय पारिवारिक फिल्मों में से एक है। इसमें राजेश खन्ना, जया बच्चन, असरानी, ए.के. हंगल और उषा किरण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी शर्मा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार में आपसी तनाव, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और असंतोष का माहौल रहता है, जिसे एक बावर्ची आकर सुधार देता है।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म अभिमान - फोटो : X

फिल्म- अभिमान 
यादगार डायलॉग- पहले मैं अकेला था.. और अब बिल्कुल अकेला हूं

फिल्म ‘अभिमान’ 1973 में रिलीज हुई थी। इसमें वैवाहिक तनाव, असुरक्षा जैसे मुद्दों पर रोशनी डाली गई थी। यह ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का संगीत सचिन देव बर्मन ने दिया था। यह अमिताभ के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म 'नमक हराम' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- नमक हराम
यादगार डायलॉग- 'बारिश की बूंदों से डरने वाले तूफान का मुकाबला नहीं कर सकते' 

नमक हराम (1973) ऋषिकेश मुखर्जी की चर्चित सामाजिक-ड्रामा फिल्मों में से एक है। इसमें राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म दोस्ती, वर्ग-संघर्ष और बदलते सामाजिक संबंधों जैसे विषयों को सामने रखती है। फिल्म का संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। 

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म 'चुपके -चुपके' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- चुपके-चुपके 
यादगार डायलॉग- 'एक्टर क्या है? डायरेक्टर के हाथ की कठपुतली'

ऋषिकेश मुखर्जी की चुपके-चुपके (1975) हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय हास्य फिल्मों में शामिल है। फिल्म की खासियत है कि इसमें हास्य के साथ भाषा, रिश्तों और सामाजिक व्यवहार पर हल्का-फुल्का व्यंग्य किया गया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी और ओम प्रकाश प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कहानी प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पत्नी सुलेखा के जीजा राघवन (ओम प्रकाश) के सामने एक मजाकिया प्रयोग करने का फैसला करता है।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
फिल्म 'गोल माल' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- गोल माल
यादगार डायलॉग- मूंछ तो मन का दर्पण हैं

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोल माल (1979) हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय हास्य फिल्मों में से एक है। फिल्म में अमोल पालेकर, उत्पल दत्त, बिंदिया गोस्वामी और देवेन वर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी एक मध्यमवर्गीय युवक रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है।

hrishikesh mukherjee birth anniversary directed films amitabh bachchan and jaya bachchan with dharmendra
ऋषिकेश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषिकेश मुखर्जी के अंतिम पल 

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और संपादक ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने जीवन की आखिरी फिल्म 'झूठ बोले कौवा काटे' बनाई, जो साल 1998 में रिलीज हुई। 7 अगस्त 2006 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ऋषि दा ने अपनी आखिरी सांसे लीं। उस समय उनकी उम्र 84 वर्ष थी। वे काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थे। रिपोर्ट्स  के अनुसार उन्हें किडनी की गंभीर बीमारी, निमोनिया और सेप्सिस की समस्या थी और वे नियमित रूप से डायलिसिस करवा रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी: बच्चे ने माही से क्या पूछा, जो बनी बायोपिक; अक्षय को छोड़ कैसे सुशांत को मिला था रोल?

ऋषि दा को मिले यह सम्मान

  • 2001 में पद्म विभूषण
  • 1999 में दादा साहब फाल्के सम्मान
  • 07 नेशनल अवॉर्ड 
  • 08 फिल्म फेयर अवॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed