फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind

मुंबई प्रोटेस्ट: हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन, जानें क्या बोले अभिनेता?

Sun, 11 Oct 2026 11:07 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 AM IST
सार
Register For Event

Imran Khan Lekha Washington: अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था और अब उन्हें रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस द्वारा शनिवार को हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद अभिनेता इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और जैन खान को रिहा कर दिया गया। तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल थे। यह प्रदर्शन अगस्त क्रांति मैदान के बाहर किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
विज्ञापन


हालांकि, शाम करीब 4 बजे कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिनमें इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और उनकी कजिन जैन खान को पुलिस जबरन एक वैन में बैठाकर किसी अज्ञात जगह ले जाती दिखाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos

Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
इमरान खान - फोटो : ANI
रिहा होने के बाद लेखा ने शेयर किया वीडियो
शनिवार रात लेखा वॉशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं और हिरासत से रिहा हो चुके हैं। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में लेखा, इमरान और ज़ैन घर पहुंचने के बाद एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।

इससे पहले लेखा ने एक अन्य रील में बताया कि रिहाई के बाद भी उन्हें घर जाने के लिए कैब नहीं मिल रही थी। उनके मुताबिक, मुंबई पुलिस कैब चालकों को धमका रही थी, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जैन ने दी ये जानकारी
जैन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हिरासत के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मुंबई पुलिस उन्हें और उनके साथियों को जबरन पुलिस वैन में बैठाती दिखाई दे रही है। जैन के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें यह भी नहीं बताया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

पुलिस वैन के अंदर से जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाती और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करती नजर आईं। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने भी उनके नारों में साथ दिया।
विज्ञापन

Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
इमरान खान - फोटो : X
पुलिस वैन में घंटों घुमाने का आरोप
प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए। इनमें इमरान खान एक प्रदर्शनकारी को बताते नजर आए कि उन्हें, लेखा और जैन को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में इधर-उधर घुमाया गया, लेकिन हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं बताई गई।

एक अन्य वीडियो में इमरान और जैन पुलिस अधिकारियों से सवाल करते दिखाई दिए कि उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया है। जैन अपने फोन से अधिकारियों की प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड कर रही थीं। हालांकि, पुलिस अधिकारी बिना जवाब दिए वहां से चले गए। इस पर इमरान ने उन्हें विदा करते हुए कहा, 'जय हिंद।'

Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस वैन में इमरान को याद आई 'जाने तू... या जाने ना'
हिरासत के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। जैन खान ने पुलिस वैन के अंदर से एक रील शेयर की, जिसमें वह इमरान खान से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी घुड़सवारी की है, जेल गए हैं या किसी की पिटाई की है।

यह सवाल इमरान की साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से जुड़ा था। अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में इमरान ने जय राठौड़ का किरदार निभाया था। फिल्म में जय को सच्चा 'राठौड़' कहलाने के लिए घुड़सवारी करने, जेल जाने और किसी की पिटाई करने जैसी तीन शर्तें पूरी करनी होती हैं।

जैन के सवाल पर इमरान हंसते हुए कहते हैं कि उन्होंने घुड़सवारी तो की है, लेकिन असल जिंदगी में कभी किसी को नहीं पीटा। वहीं, जेल जाने के सवाल पर वह कहते हैं, 'हो सकता है।'

Imran Khan Lekha Washington Released After Mumbai Protest Detention Actor Says Jai Hind
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
  • सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया।
  • यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
  • इसी प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया।
  • पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed