फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Abusing A Talent Archana Puran Singh Gave A Savage Reply After Samay Raina Took A Dig At Vlogging

इंडियाज गॉट लेटेंट: ‘गालियां देना टैलेंट है?’, समय रैना ने व्लॉगिंग पर किया तंज तो अर्चना ने दिया करारा जवाब

Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM IST
सार
Register For Event

India's Got Latent Season 2: समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के फैमिली व्लॉग्स पर मजाक करते हुए कहा कि व्लॉगिंग के लिए किसी टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने ऐसा जवाब दिया कि ऑडियंस उनके लिए चीयर करने लगी।

विज्ञापन
Is Abusing A Talent Archana Puran Singh Gave A Savage Reply After Samay Raina Took A Dig At Vlogging
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी चर्चा में है। इस एपिसोड में एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि पैनल का हिस्सा बने। शो के दौरान समय रैना ने अर्चना की व्लॉगिंग को लेकर मजाक किया, लेकिन अर्चना भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने समय को ऐसा करारा जवाब दिया कि वहां मौजूद ऑडियंस ने जमकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन

अर्चना ने समय रैना को दिया कूल जवाब
एपिसोड में एक कंटेस्टेंट एआर तिवारी ने भोजपुरी शायरी सुनाई। अपनी परफॉर्मेंस के बाद समय ने उनसे पूछा कि उनके नाम के पहले दो अक्षरों का क्या मतलब है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘ऑलराउंडर।’

विज्ञापन

जब समय ने उनसे पूछा कि शायरी के अलावा वह और क्या करते हैं, तो कंटेस्टेंट ने बताया, ‘डांस, व्लॉग और रैप।’

इस पर समय रैना ने तुरंत कहा, ‘आपने व्लॉग कहा? व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती।’

समय का यह कमेंट सीधे तौर पर अर्चना पूरन सिंह की तरफ इशारा था, क्योंकि वह अक्सर अपने परिवार के साथ व्लॉग शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना ने भी समय को तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘गालियां देना टैलेंट है?’ अर्चना के इस जवाब पर ऑडियंस ने जमकर तालियां बजाईं और उनके लिए चीयर किया। समय के पास उस वक्त इसका कोई तुरंत जवाब नहीं था। हालांकि, बाद में उन्होंने अर्चना की खास हंसी को लेकर भी मजाक करना जारी रखा।

Is Abusing A Talent Archana Puran Singh Gave A Savage Reply After Samay Raina Took A Dig At Vlogging
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 - फोटो : सोशल मीडिया

समय ने अर्चना के बेटों को भी किया रोस्ट
शो के दौरान समय रैना ने अर्चना के बेटों का भी मजाक उड़ाया। अर्चना का परिचय देते हुए समय ने बताया कि वह उन्हें तब से पसंद करते हैं, जब उन्होंने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में मिस ब्रगेंजा का किरदार निभाया था।

इसके बाद उन्होंने अर्चना के व्लॉग्स का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने आपके व्लॉग देखे हैं। न आपके पति काम करते हैं और न ही आपके ‘नल्ले बेटे’। आपके घर में तो रिवर्स पितृसत्ता चल रही है। सिर्फ महिलाएं ही काम कर रही हैं।’

समय की इस बात पर सामने बैठे अर्चना के दोनों बेटों ने भी हंसते हुए मजाक को लिया।

इसके बाद अर्चना ने अपने बेटों से कहा, ‘मैंने तुम्हें पहले ही कहा था कि फ्रंट रो में मत बैठना। यहां ऐसे फेम नहीं मिलता, यहां इंसल्ट होती है।’

ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट: शेरोन वर्मा को बिहारी बुलाकर समय रैना ने किया तंज, कॉमेडियन के पलटवार ने सबको चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed