फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This

इमरान खान: अभिनेता के समर्थन में उतरीं किरण राव, भारत छोड़ने के नोटिस को लेकर उठाए सवाल; क्या बोलीं सबा आजाद?

Fri, 16 Oct 2026 09:54 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
Register For Event

Kiran Rao Support Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। अब इस पर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This
किरण राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान कुछ दिनों पहले मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन का हिस्सा बने थे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और कुछ देर बाद छोड़ भी दिया था।
विज्ञापन


फिर मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने इमरान खान को नोटिस भेजा और 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद कई सितारों ने इमरान की आलोचना की, तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया। अब इस मामले में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This
किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम
किरण राव ने क्या किया पोस्ट?
गुरुवार को किरण राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट में बताया गया था कि प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। इस पर हैरानी जताते हुए किरण ने लिखा, 'वाह, अब मुंबई पुलिस। 43 साल की उम्र। इनमें से 40 साल भारत में बिताए। यहीं पढ़ाई की, यहीं काम किया, यहीं सफलता मिली, यहीं असफलता मिली, यहीं प्यार किया और यहीं संघर्ष किया।'

सबा आजाद ने जताई नाराजगी
किरण राव के अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद ने भी इस नोटिस पर नाराजगी जताई। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सबा ने लिखा, 'क्या? यह बकवास है।'
विज्ञापन

Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@imrankhan
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला 10 अक्टूबर का है। आमिर खान के भांजे इमरान खान ने कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं, प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए इमरान ने बताया कि वह इसमें क्यों शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूं। मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है।'

फिर 15 अक्टूबर को FRRO ने इमरान को नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि इस नोटिस में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के कथित उल्लंघन का हवाला दिया गया है।

Kiran Rao Support Aamir Khan Nephew Imran Khan Saba Azad Wrote This
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ imrankhan
इमरान बॉम्बे हाई कोर्ट में देंगे नोटिस को चुनौती
  • इमरान के वकील जुल्फिकार ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।
  • याचिका शुक्रवार या सोमवार तक दाखिल किए जाने की उम्मीद है।
  • टीम का तर्क है कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारकों को प्रदर्शन में शामिल होने से स्पष्ट रूप से रोकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed