फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malini sharma featured in film raaz with bipasha basu now running farm stay

फिल्म 'राज' की वो अभिनेत्री जो कई साल से हैं लापता, पहाड़ों में बसाया घर; जानें अब कैसी दिखती है कातिल हसीना

Tue, 25 Aug 2026 01:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 01:56 PM IST
सार
Register For Event

Malini Sharma From Movie Raaz: फिल्म 'राज' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म में शामिल कास्ट बिपाशा बसु और डीनू मोरिया आज भी अपने फैंस के जुड़े हुए हैं। मगर फिल्म का एक अहम किरदार कई साल से स्क्रीन से लापता है।

विज्ञापन
malini sharma featured in film raaz with bipasha basu now running farm stay
मालिनी शर्मा और फिल्म 'राज' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' के दर्शक आज भी दिवाने हैं। फिल्म में डीनू मोरिया और बिपाशा बसु मुख्य किरदारों में थे। वहीं फिल्म में एक और खास रोल था। जो उस दौर कई चर्चित चेहरों में से एक था। जानें कौन हैं वो?

विज्ञापन


फिल्म में आदित्य और संंजना के बीच कौन?
फिल्म ‘राज’ फिल्म इंडस्ट्री की एक कामयाब हॉरर फिल्म थी। इसमें संजना का किरदार बिपाशा बसु और डीनू मोरिया ने आदित्या का किरदार निभाया था। इस पति, पत्नि की कहानी में वो की एंट्री ने सबकुछ बदल दिया था। फिल्म में वो का नाम मालिनी था। इस किरदार को मालिनी शर्मा ने निभाया था। इससे उनके स्टार्डम में चार चांद लग गए थे। मगर फिर एक दिन वह फिल्मी दुनिया का गुमनाम सितारा हो गईं।

विज्ञापन

malini sharma featured in film raaz with bipasha basu now running farm stay
मालिनी शर्मा - फोटो : एक्स

कहां हैं अब मालिनी? 

फिल्म राज में मालिनी के किरदार को पहाड़ों पर स्थित एक छोटे से शहर में रहता दिखाया गया था। एक्ट्रेस मालिनी इंडस्ट्री छोड़ने के बाद महाराष्ट्र के सह्याद्री पहाड़ियों में एक शांत जीवन व्यतीत करना शुरू कर दिया है।  जहां वह एक फार्मस्टे चलाती हैं, सब्जियां उगाती हैं, मेहमानों का स्वागत करती हैं। इसके साथ ही द स्लो लोकल नाम का एक व्यवसाय चलाती हैं। वह पहाड़ों के बीच स्लो लाइफ का आनंद उठा रही है।

malini sharma featured in film raaz with bipasha basu now running farm stay
मालिनी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कहां से शुरू किया था फिल्मी सफर?

  • मालिनी शर्मा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की।
  • इसके बाद वह जल्द ही म्यूजिक वीडियोज में नजर आने लगीं। 
  • उस दौर के मशहूर बॉम्बे वाइकिंग्स के लोकप्रिय गीत 'क्या सूरत है' में वह दिखाईं दी। 
  • सिंगर मीका सिंह के पॉपुलर गाने 'सावन में लग गई आग' में भी वह कैमरे के सामने आईं। 
  • मालिनी ने वीडियो से टीवी में एंट्री की इसके बाद वह फिल्मों में आईं। 
  • साल 2000 के दशक की शुरुआत में प्रसारित होने वाली सीरीज 'कैट्स' का हिस्सा बनीं, जिसमें नफीसा जोसेफ और कुलजीत रंधावा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed