फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day

पंकज त्रिपाठी: 'जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत प्यार साथी'; जन्मदिन पर पत्नी मृदुला ने दी एक्टर को बधाई

Mon, 28 Sep 2026 04:42 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Sep 2026 04:42 PM IST
सार
Register For Event

Pankaj Tripathi Birthday: अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी मृदुला ने लव नोट शेयर किया है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day
पंकज त्रिपाठी-मृदुला त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर पंकज त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक्टर पर प्यार लुटाया है। उन्हें जीवन को खूबसूरत और सुकूनदेह बनाने के लिए शुक्रिया कहा है। साथ ही कुछ थ्रोबैक अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day
पंकज त्रिपाठी-मृदुला त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_

मृदुला बोलीं- 'बहुत सारा प्यार साथी'
मृदुला त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और पंकज त्रिपाठी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो दोस्त । तुम्हारे साथ हर पल , हर लम्हा बेशकीमती है। तुम्हारा होना मेरे होने की पूर्णता है। जिंदगी को खूबसूरत और सुकुनदेह बनाने के लिए बहुत सारा प्यार साथी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mridula Tripathi (@mrids_)


विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day
पंकज त्रिपाठी-मृदुला त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_

संघर्ष से भरा रहा बिहार से मुंबई तक का सफर
5 सितंबर 1976 को जन्मे पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान और हिंदू पुजारी थे। पंकज को बचपन से अभिनय में दिलचस्पी थी। वे गांव के स्थानीय नाटक में लड़की का किरदार निभाते थे। हाई स्कूल तक की पढ़ाई गांव में करने के बाद पंकज त्रिपाठी पटना चले गए। वहां उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर में पढ़ाई की। फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने के लिए दिल्ली चले गए। यहां से उन्होंने 2004 में ग्रेजुएशन पूरा किया।

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day
पंकज त्रिपाठी-मृदुला त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चली करियर की गाड़ी
2004 में वे मुंबई आ गए। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक साल 2004 से 2010 के बीच उन्होंने काम तो किया मगर पैसा नहीं कमाया। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक उस दौर में उनकी पत्नी मृदुला उनके घर का पूरा खर्च उठाती थीं। वह स्कूल में पढ़ाती थीं। वही परिवार को संभालती थीं। अभिनेता का कहना है कि अगर उनकी पत्नी ना होतीं तो उनका कामयाबी हासिल करना मुमकिन नहीं हो पाता। लंबा संघर्ष करने और छोटी-छोटी भूमिकाओं के बाद पंकज त्रिपाठी ने साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान के रूप में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई। इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Pankaj Tripathi Birthday: Wife Mridula Tripathi shares love note on Actor special Day
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट
पंकज त्रिपाठी का नाम इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली सितारों में आता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उन्हें बड़ी पहचान दी। अब फिल्मों में भी उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उनका किरदार कालीन भैया प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मिर्जापुर' सीरीज पर आधारित फिल्म 'मिर्जापुर' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed