{"_id":"6ae8528ebd33713b67098c5e","slug":"rise-and-fall-2-shehzad-poonawalla-becomes-first-finalist-of-reality-show-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राइज एंड फॉल 2: करण पटेल को हराकर शहजाद पूनावाला ने हासिल किया फिनाले का टिकट, बने पहले फाइनलिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राइज एंड फॉल 2: करण पटेल को हराकर शहजाद पूनावाला ने हासिल किया फिनाले का टिकट, बने पहले फाइनलिस्ट
Mon, 02 Nov 2026 02:36 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:36 PM IST
- रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
- अब इस शो को इसका पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।
- शहजाद पूनावाला फिनाले में अपनी जगह बनाने वाले पहले प्रतियोगी बने हैं।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। जल्द ही शो को उसका विनर मिल जाएगा। ऐसे में अब फिनाले की रेस दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। शो में हर कंटेस्टेंट अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
इस बीच एक प्रतियोगी ने अपनी रणनीति और खेल के दम पर फिनाले का पहला टिकट हासिल कर लिया है। वह इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि शहजाद पूनावाला हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो के आखिरी मुकाबले की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है।

Trending Videos
शहजाद पूनावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प रहा है शहजाद का सफर
टीवी डिबेट्स के लिए पहचाने जाने वाले शहजाद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बाहर होने के बावजूद रियलिटी शो में हिस्सा लिया। शो में उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। इस दौरान उन्होंने दो बार अल्टीमेट रूलर का खिताब जीता और एक बार तख्ता पलट भी किया।
शो में उनकी रणनीति और खेलने के तरीके को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स और पहले शो से बाहर हो चुके प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। टावर में बदलते सत्ता समीकरणों और गठबंधनों के बीच शहजाद ने ज्यादातर अपनी रणनीति और बातचीत के दम पर खेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने शारीरिक ताकत के बजाय अपनी बातों और गेम प्लान पर ज्यादा भरोसा किया।
शहजाद की टीम ने उनके फिनाले में पहुंचने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। टीम ने यह भी कहा कि शहजाद की वजह से शो को काफी पब्लिसिटी मिली और इसकी टीआरपी के साथ दर्शकों की संख्या बढ़ाने में भी उनका योगदान रहा है।

करण पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@karan9198
करण पटेल से हुआ था मुकाबला
'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड में टिकट टू फिनाले को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिला। पेंटहाउस से स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सोनम मलिक और मनीष कश्यप टिकट टू फिनाले की रेस से पहले ही बाहर हो गए थे। इसके बाद करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच पहले फाइनलिस्ट बनने की जंग देखने को मिली थी।