{"_id":"6aaf9813cd0b9868a20cedaa","slug":"salman-khan-reacted-on-celebrities-being-asked-comment-political-issues-bigg-boss-20-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'आप जाकर पता लगाइए...', सेलेब्स पर राजनीतिक बयान देने का दबाव बनाने पर भड़के सलमान, कह दी यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: 'आप जाकर पता लगाइए...', सेलेब्स पर राजनीतिक बयान देने का दबाव बनाने पर भड़के सलमान, कह दी यह बात
Sun, 20 Sep 2026 01:53 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:53 PM IST
Bigg Boss 20 Salman Khan: शनिवार को 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान गुस्से में नजर आए और एक्टर ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने सेलेब्स पर राजनीतिक बयान देने का दबाव बनाने पर भी रिएक्ट किया।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। इस शो को हर बार की तरह अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 20' का दूसरा वीकेंड का वार देखने को मिला। ऐसे में होस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रोलिंग करने वालों पर भी भड़कते हुए नजर आए।
वीकेंड का वार में अभिनेता ने अपने वजन और लुक्स पर किए गए कमेंट्स के बारे में बात की। इसके साथ ही दबंग खान ने पैसे देकर कराई जाने वाली ट्रोलिंग, फिल्म रिव्यू और हर मुद्दे पर कमेंट करने के लिए सेलेब्रिटीज पर पड़ने वाले दबाव पर भी सवाल उठाए। एक्टर ने पूछा कि आखिर सितारों को राजनीति पर कमेंट क्यों करना चाहिए।

बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : एक्स
ट्रोलिंग पर क्या बोले सलमान खान?
सलमान ने दावा किया कि उनकी टीम और फैन क्लब्स को पता है कि उनके खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग के पीछे कौन है, लेकिन वे आमतौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग ऐसी ट्रोलिंग को बढ़ावा दे सकते हैं।
अभिनेता ने कहा, 'मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर रिएक्ट नहीं करना चाहते। वे आपको नीचे दिखाकर पैसे कमा रहे हैं और हो सकता है कि कुछ हीरो या प्रोड्यूसर पैसे देकर इसे बढ़ावा दे रहे हों। फिर लोग करप्शन की बात करते हैं। पैसे के लिए फिल्मों को चार या पांच स्टार देना भी एक तरह का बड़ा करप्शन है। तो क्या आप नैतिकता या उसूलों की बात करने की स्थिति में हैं?'

- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सेलेब्रिटीज क्यों करें राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट?
सलमान खान ने सेलेब्स से राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट करने के आने वाले दवाब पर भी रिएक्शन दिया। अभिनेता ने कहा, 'दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोग अच्छा काम भी करते हैं। उन्हें देखकर मुझे अच्छा लगता है। वहीं, इंडस्ट्री के कुछ लोग देश में हो रही चीजों के राजनीतिक पहलू पर कमेंट नहीं करना चाहते। हम ऐसा नहीं करना चाहते, यह हमारी मर्जी है।'
सलमान ने आगे कहा, 'हो सकता है कि हमें पूरी जानकारी न हो या हम इसमें नहीं पड़ना चाहते हों। हमें इसमें क्यों पड़ना चाहिए? ताकि एक पत्रकार सवाल पूछे और हर कोई टीआरपी के लिए उसे चलाए। मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता। यह आपका काम है, आप जाकर पता लगाइए कि सच क्या है और फिर हमें बताइए। आपको हमें जानकारी देनी है, हमें बताना है। आपको हमारी राय या कमेंट पूछकर हमें इसमें शामिल करने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें ट्रोल चाहिए।'