फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence

बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग, जानिए क्या था शूटर्स का प्लान

Wed, 21 Oct 2026 08:54 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 08:54 AM IST
सार
Register For Event

Salman Khan And Tiger Shroff: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
टाइगर श्रॉफ और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन


इन सितारों के घर भी हुई थी रेकी
बता दें कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने से पहले आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी रेकी की थी। उन्होंने वहां के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी
इन खुलासों के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है। इमारत के अंदर और बाहर, तथा सड़क के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ - फोटो : X
कहां से मिली टाइगर के फुटबॉल खेलने की जानकारी?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग को सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के फैंस की पोस्ट से पता चला था कि एक्टर हर रविवार जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने जाते हैं। इस दौरान उनके साथ कोई पुलिस सुरक्षा नहीं होती।

जब शूटर्स ने बिश्नोई के करीबी अमित पंडित को बताया कि सलमान खान को निशाना बनाना मुश्किल है, तो गैंग ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। अमित पंडित ने ही हमले का आदेश दिया था।

इसके बाद दोनों शूटर पिस्तौल लेकर जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ देर तक टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही एक्टर की कार ग्राउंड के गेट से बाहर निकली, शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ
पुलिस के मुताबिक, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हमलावर सीधे एक्टर को निशाना बनाना चाहते थे। वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर्स थे, जबकि तीसरा आरोपी भागने के लिए बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन इसका असली मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करेगी, क्योंकि आशंका है कि उन्होंने तस्वीरें खींचकर अपने हैंडलर्स को भेजी होंगी।

Not tiger Shroff salman khan was target accused revealed they planned to open fire outside Salman residence
टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के कोटा से तीन आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने इस मामले में सोमवार को राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 साल के फूल सिंह और रेहान अंसारी के अलावा 22 साल का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन रामू महतो शामिल हैं।

तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है। मंगलवार देर रात तक सड़क के रास्ते सभी को मुंबई लाया गया, जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआा और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed