फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt Remark Controversy: Actor clarifies no peace in India remark says No intention to hurt or offend

संजय दत्त: 'भारत में शांति नहीं' बयान पर विवाद के बाद एक्टर ने दी सफाई, 'मुन्नाभाई' फिल्म से जोड़ा कनेक्शन

Mon, 05 Oct 2026 07:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 07:57 AM IST
सार
Register For Event

Sanjay Dut Remark Controversy: अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिस पर विवाद हो गया है। उन्हें ट्रोल किया गया। इसके बाद संजू बाबा ने सोशल मीडिया पर सफाई पेश की है। जानिए क्या कहा?

विज्ञापन
Sanjay Dutt Remark Controversy: Actor clarifies no peace in India remark says No intention to hurt or offend
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में शामिल हुए। यहां उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसे लेकर वे विवाद के घेरे में आ गए हैं। एक्टर ने कहा, 'अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती'। उनकी इस बात ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसके बाद संजय दत्त ने सफाई दी है। 

विज्ञापन

सफाई में क्या बोले संजय दत्त?
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कहा है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका इरादा नहीं था। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था'।

संजय दत्त: अभिनेता के किस बयान पर छिड़ा विवाद? यूजर्स ने की जमकर आलोचना; पुराने केस को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुन्नाभाई' से कैसे जोड़ा कनेक्शन?
अभिनेता ने अपने बयान का कनेक्शन अपनी चर्चित फिल्म 'मुन्नाभाई' से जोड़ा है। संजय दत्त ने आगे लिखा है, 'इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया'।
 

विज्ञापन

Sanjay Dutt Remark Controversy: Actor clarifies no peace in India remark says No intention to hurt or offend
संजय दत्त।

क्या बोले थे संजय दत्त?
बता दें कि संजय दत्त ने शो 'शेखर टूनाइट' पर बातचीत के दौरान देश के बारे में बात करते हुए उम्मीद जताई कि भारत में फिर से शांति और भाईचारे का माहौल बनेगा। शो में अभिनेता ने कहा 'इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज लोग हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द ही वापस आएं।' इस टिप्पणी के बाद संजय दत्त को ट्रोल किया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed