Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Soni Razdan Break Silenec On Religion Angle After Trollers Drags Ranbir Firecracker Row

सोनी राजदान: रणबीर के राम बनने और दिवाली पर पटाखों के मुद्दे को जोड़ने पर भड़कीं अभिनेत्री, दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
सार
Register For Event

  • सोनी राजदान ने बीते दिन पटाखें न जलाने की अपील की थी।
  • इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
  • सिर्फ इतना ही नहीं, इस मामले में लोगों ने रणबीर कपूर को भी घसीट लिया था, जिसके बाद अब अभिनेत्री ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Soni Razdan Break Silenec On Religion Angle After Trollers Drags Ranbir Firecracker Row
सोनी राजदान और रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान दिवाली पर पटाखे जलाने के खिलाफ अपनी राय रखने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक एक्स यूजर ने उनके इस रुख पर सवाल उठाते हुए उनके दामाद और अभिनेता रणबीर कपूर का जिक्र किया, जो फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर ने रणबीर के किरदार को दिवाली से जोड़ते हुए सोनी राजदान की पटाखे न जलाने वाली बात पर निशाना साधा. अब अभिनेत्री ने भी इस पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया कि उनकी बातों का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि उनकी चिंता बढ़ते वायु प्रदूषण और इससे बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर है।
विज्ञापन
Trending Videos

Soni Razdan Break Silenec On Religion Angle After Trollers Drags Ranbir Firecracker Row
सोनी राजदान, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक एक्स यूजर ने सोनी राजदान के पटाखों को लेकर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी अयोध्या वापसी की खुशी में दिवाली मनाई जाती है। ऐसे में उनकी सास का पटाखे जलाने का विरोध करना विडंबना है।

यूजर ने लिखा, 'सोनी राजदान, रणबीर की सास हैं। विडंबना यह है कि रणबीर राम का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी अयोध्या वापसी को दीपावली के रूप में मनाया जाता है, जब लोग दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़ते हैं। फिर भी वह कहती हैं कि दिवाली पर पटाखे जलाना जीवन और सेहत के खिलाफ और सबसे बढ़कर राष्ट्र विरोधी है, सच में।'
विज्ञापन

Soni Razdan Break Silenec On Religion Angle After Trollers Drags Ranbir Firecracker Row
सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
सोनी राजदान ने दिया जवाब
इस पर सोनी राजदान ने जवाब देते हुए लिखा, 'तब तो आप असली बात समझ ही नहीं पा रहे हैं। पटाखे जलाना राष्ट्रविरोधी नहीं है। राष्ट्रविरोधी यह है कि आप भयंकर वायु प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं। हे भगवान! कोई हैरानी नहीं कि हम सभी सांस नहीं ले पा रहे हैं।

धर्म से नहीं, प्रदूषण से जुड़ा है मामला
सोनी राजदान ने आगे कहा कि लोग हर बात को धर्म से जोड़कर देखने लगते हैं, जबकि उनका संदेश बिल्कुल साफ है। उन्होंने लिखा, 'लोग एक साधारण सी बात नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हर बयान धर्म के बारे में है। ऐसा नहीं है, यह हवा के बारे में है, बच्चे परेशान हो रहे हैं।'

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि प्रदूषण का असर किसी एक धर्म के बच्चों पर नहीं, बल्कि सभी पर पड़ रहा है। उन्होंने लिखा, 'क्योंकि आपके बच्चे, हर किसी के बच्चे, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, परेशान हो रहे हैं। इस देश के नागरिक भी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसमें आप भी शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed