फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam Apologize From Kannada Community Over Pahalgam Remark

सोनू निगम: '1000 बार सॉरी कहने को तैयार', गायक ने कन्नड़ के लोगों से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला

Tue, 20 Oct 2026 01:03 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:03 PM IST
सार
Register For Event

Sonu Nigam Apologises Video: सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।

विज्ञापन
Sonu Nigam Apologize From Kannada Community Over Pahalgam Remark
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कर्नाटक के लोगों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बीते साल मई में गायक ने बेंगलुरु में कॉन्सर्ट किया था, जहां कुछ लोगों ने बार-बार उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की थी। इस बात से परेशान होकर सिंगर ने विवादित बयान देते हुए कह दिया था कि इसी वजह से पहलगाम में हमला हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद खूब बवाल हुआ। सोनू निगम के खिलाफ कर्नाटक में बैन की मांग उठी थी और पुलिस ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज की थी। अब इस पूरे विवाद के करीब डेढ़ साल बाद सिंगर एक बार फिर बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। इसी बीच उनकी माफी का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Sonu Nigam Apologize From Kannada Community Over Pahalgam Remark
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
नारायण गौड़ा ने की थी ये मांग
सोनू निगम का बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा ने पुलिस से कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की थी। इसके बाद सोनू ने नारायण गौड़ा से बातचीत की और माफी मांगते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 1000 बार भी माफी मांग सकते हैं।

19 अक्टूबर को नारायण गौड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनू का माफी मांगते हुए वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि सोनू समझ गए हैं कि उनके पुराने बयान से कन्नड़ लोगों को दुख पहुंचा था और उन्होंने बिना किसी शर्त के माफी मांगी है।
विज्ञापन

Sonu Nigam Apologize From Kannada Community Over Pahalgam Remark
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
क्या बोले सोनू निगम?
वीडियो में सोनू निगम ने कहा, 'मेरे प्यारे कर्नाटक परिवार, मेरे कन्नड़ लोगों। उस शाम क्या हुआ था, इसकी सच्चाई मुझे, मेरे भगवान और वहां मौजूद लोगों को पता है। फिर भी मेरी नारायण गौड़ा जी से बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब आप किसी से प्यार करते हैं और उस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको 1,000 बार माफी मांगने में भी कोई परेशानी नहीं होती।'

गायक ने आगे कहा, 'इसलिए मेरे प्यारे परिवार, अगर मेरी किसी बात से अनजाने में आपको दुख पहुंचा है, तो मुझे उसके लिए बहुत अफसोस है। आपने मुझे पिछले 30 वर्षों में बहुत प्यार और सम्मान दिया है। मैं नहीं चाहता कि कोई गलतफहमी हमारे रिश्ते को खराब करे। आप सभी को ढेर सारा प्यार। भगवान आप सभी को खुश रखे। मैं आपसे प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

Sonu Nigam Apologize From Kannada Community Over Pahalgam Remark
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
नारायण गौड़ा ने क्या कहा?
सोनू का वीडियो साझा करते हुए नारायण गौड़ा ने कहा कि गायक ने उनसे बातचीत की और माना कि उनकी टिप्पणी से कन्नड़ लोगों को दुख पहुंचा था। उन्होंने यह भी कहा कि सोनू निगम से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। कर्नाटक के लोग लंबे समय से उनके गाने सुनते और पसंद करते आए हैं।

नारायण गौड़ा ने कहा कि संगठन का विरोध सोनू के बयान के कारण था और अब इस विवाद को पीछे छोड़ने का समय है। उन्होंने घनटसाला, पीबी श्रीनिवास, येसुदास, एस. जानकी, वाणी जयराम और केएस चित्रा जैसे गायकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सभी कन्नड़ भाषी नहीं थे, लेकिन उन्होंने कन्नड़ फिल्म संगीत में योगदान दिया और राज्य के लोगों का प्यार पाया।

नारायण गौड़ा ने संगीत को लोगों को सुकून देने वाला बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनू आगे भी कन्नड़ गाने गाएंगे और कर्नाटक में कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि माफी के बाद संगठन अपना विरोध समाप्त कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed