{"_id":"6ab7b3c2226e8f154603f98d","slug":"nag-ashwin-shares-a-big-update-on-prabhas-starrer-kalki-2-shooting-and-release-date-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्कि 2: अगले साल के बीच तक फिल्म की शूटिंग होगी पूरी, डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट; रिलीज डेट का किया खुलासा!","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
कल्कि 2: अगले साल के बीच तक फिल्म की शूटिंग होगी पूरी, डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट; रिलीज डेट का किया खुलासा!
Sat, 26 Sep 2026 05:35 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:35 PM IST
Kalki 2 Release Date: एक्टर प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
'कल्कि 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसके अगले पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। पहले पार्ट के बाद से ही फैंस इसके अगले हिस्से का इंतजार कर रहे हैं। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘कल्कि 2’।
कब शुरू होगी सीक्वल की शूटिंग?
प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वैरायटी इंडिया से बातचीत में डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया, 'हम अक्टूबर के बीच से रेगुलर शूटिंग शुरू कर रहे हैं, क्योंकि अब हमारे पास सभी कलाकारों की कॉल शीट मौजूद हैं। इस साल की शुरुआत में हमने कमल सर और बच्चन सर के साथ कुछ अलग-अलग सीन शूट किए थे। हम प्रभास की कॉल शीट का इंतजार कर रहे थे और अब वह भी तय हो गई है।'

Trending Videos
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब रिलीज होगी फिल्म?
उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि अगले साल के बीच तक फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फेज में जाएगी। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम अगले साल के बीच तक पूरी शूटिंग खत्म कर लेंगे और फिर पोस्ट-प्रोडक्शन में जाएंगे। पहले शूटिंग खत्म कर लेते हैं, उसके बाद ही रिलीज डेट के बारे में बात कर सकते हैं।'
डायरेक्टर ने आगे बताया कि उनकी कोशिश है कि दर्शक इस फिल्म को साल 2028 तक बड़े पर्दे पर देख सकें। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है।

कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
मच अवेटेड फिल्म है 'कल्कि 2'
नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फ्रेंचाइजी को वैजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रही है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों के साथ ‘कल्कि 2’ पहले से ही 2027 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: अजय देवगन बनकर छाए सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन का अंदाज देख फैंस के उड़े होश; देखें वीडियो