फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रचिता राम: जन्मदिन पर गाल खींचने वाले फैन पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, बचाव में कही ये बात

Tue, 06 Oct 2026 04:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 06 Oct 2026 04:58 PM IST
सार
Register For Event

Rachita Ram: साउथ की अभिनेत्री रचिता राम ने अपने जन्मदिन पर फैन की तरफ से गाल खींचे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
 

विज्ञापन
Rachita Ram Defends Fan Who Pulled Her Cheek on her birthday says He Expressed His Affection
रचिता राम - फोटो : इंस्टाग्राम@rachita_instaofficial
कन्नड़ अभिनेत्री रचिता राम ने तीन अक्तूबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वह बंगलूरू में मौजूद अपने घर से बाहर निकलीं, ताकि वह अपने फैंस से मिल सकें। अभिनेत्री ने गर्मजोशी के साथ अपने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। 


हालांकि, इस मुलाकात के दौरान एक पल ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा। रचिता के साथ सेल्फी लेते समय, एक फैन ने जाते-जाते उनके गाल खींचे। अभिनेत्री एक पल के लिए हैरान रह गईं, मगर जल्द ही खुद को संभाला और दूसरे फैंस से मिलना जारी रखा। इस मामले पर सोशल मीडिया पर यूजर्स बंटे हुए नजर आए। अब अभिनेत्री ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
Rachita Ram Defends Fan Who Pulled Her Cheek on her birthday says He Expressed His Affection
रचिता राम - फोटो : सोशल मीडिया
रचिता ने किया फैन का बचाव
रचिता ने गाल खींचने वाले अपने फैन का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उस फैन का इरादा गलत व्यवहार करने का था। एक प्रेस मीट में इस घटना पर बात करते हुए, 'कुली' की अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस हरकत को प्यार के इजहार के तौर पर देखा। रचिता ने कहा, 'मेरे फैंस ने मेरे प्रति अपना प्यार किसी गलत इरादे से जाहिर नहीं किया। मुझे लगा कि मेरे फैन ने अपना प्यार वैसे ही जाहिर किया जैसे कोई प्यार से किसी बच्चे को दुलारता है। इसमें कोई गलत इरादा नहीं था।' 

उन्होंने आगे कहा 'अगर यह गलत तरीके से छुआ गया होता, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें डांटती। लेकिन जब कोई सच्चा प्यार जाहिर करता है, तो मैं उन पर गुस्सा कैसे हो सकती हूं? मैंने इसे सराहना के एक रूप में लिया। मुझे यह अच्छा भी लगा।'

वायरल वीडियो: सेल्फी लेने के बाद फैन ने रचिता राम के साथ की ऐसी हरकत, भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स
Rachita Ram Defends Fan Who Pulled Her Cheek on her birthday says He Expressed His Affection
रचिता राम - फोटो : इंस्टाग्राम@rachita_instaofficial
कई फैंस ने ली सेल्फी
हालांकि, यह सिर्फ एक फैन की बात नहीं थी। इस मुलाकात के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दो-तीन अन्य फैंस भी रचिता के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचवाते समय उनके गाल खींचने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rachita Ram Defends Fan Who Pulled Her Cheek on her birthday says He Expressed His Affection
रचिता राम - फोटो : इंस्टाग्राम@rachita_instaofficial
नेटिजंस ने दी थी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री के गाल खींचने वाली घटना हुई थी, तब उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सेलिब्रिटी से मिलते समय फैंस कभी-कभी पर्सनल बाउंड्री पार कर जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने शांत रहने के लिए रचिता की तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा 'यह उत्पीड़न है।' इस पर दूसरे यूजर ने सहमति जताते हुए कहा, 'हो सकता है कि वह मुस्कुरा रही हों या हिम्मत दिखा रही हों, लेकिन अंदर से वह परेशान हो सकती हैं। फैंस को बाउंड्री का सम्मान करना चाहिए।' एक और व्यक्ति ने लिखा, 'उन्होंने इसे अच्छे से संभाला।' 
विज्ञापन
Rachita Ram Defends Fan Who Pulled Her Cheek on her birthday says He Expressed His Affection
रचिता राम - फोटो : इंस्टाग्राम@rachita_instaofficial
रचिका का वर्कफ्रंट
  • रचिता हाल ही में तमिल फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं। 
  • इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। 
  • यह तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी। 
  • उन्होंने फिल्म में कल्याणी का किरदार निभाया था, जो एक ऐसा किरदार था जिस पर फिल्म रिलीज होने के बाद काफी चर्चा हुई और ट्रोलिंग व मीम्स भी बने। 
  • 'कुली' एक पूर्व कुली यूनियन लीडर की कहानी है जो अपने एक पुराने दोस्त की मौत के पीछे का सच जानना चाहता है। 
  • यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed