वायरल वीडियो: रश्मिका ने क्यूट अंदाज में उड़ाया विजय का मजाक; अभिनेता ने पत्नी को बताया रोजाना की एंटरटेनमेंट
Viral Video: विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें रश्मिका मंदाना उनसे मजाक करते हुए नजर आ रही हैं।
विस्तार
इस पीरियड ड्रामा फिल्म के एक नए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में, रश्मिका विजय की नकल करती हुई और उनका एक डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं। इसके बाद वह अपना चेहरा छिपा लेती हैं और शरमा जाती हैं। इस प्यारे पल को विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
क्लिप में विजय एक स्विंग चेयर पर बैठे हैं और रश्मिका उनके पास आकर मजाक-मजाक में उनके 'रणबाली' वाले किरदार की नकल करती हैं। फिर वह उनका डायलॉग बोलती हैं, 'दिस इज सिंगनामला बोब्बिली रणबाली,'। इसके बाद वह दोनों हाथों से अपना मुंह ढककर जोर से हंसने लगती हैं।
वीडियो शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'वह प्यारी और बेबाक हैं। पेश है मेरी रोजाना की एंटरटेनमेंट। मेरी गंभीरता से मेरा ध्यान हटाने वाली।'
संजय दत्त: 'अब भारत में शांति महसूस नहीं होती', हर जगह फोटो लगाने और विदेशी दौरे पर क्या बोले अभिनेता?
- इस बीच, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है।
- मेकर्स ने जानकारी दी है कि यह फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
- उन्होंने फिल्म में जयाम्मा का अहम किरदार निभाया है।
- यह फिल्म 1854 से 1878 के ऐतिहासिक दौर पर आधारित है।
- 'रणबाली' वह पहली फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में अपनी शादी के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
- शादी से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है।