{"_id":"6ab63d68b5cdc99d930511ba","slug":"the-great-indian-kapil-show-5-ajay-devgn-reveals-why-kajol-never-part-of-drishyam-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'दृश्यम' का हिस्सा होतीं काजोल तो कैसी बनती फिल्म? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'दृश्यम' का हिस्सा होतीं काजोल तो कैसी बनती फिल्म? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
Fri, 25 Sep 2026 02:55 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:55 PM IST
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रोमो अब सामने आ गया है। शो में सिद्धार्थ, तमन्ना से लेकर अजय देवगन तक अपनी फिल्मों को प्रमोट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
16 सितंबर को नेटफ्लिक्स ने यह ऐलान किया था कि चार सीजन हिट होने के बाद अब मेकर्स 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन लेकर आ रहे हैं, जो शनिवार यानी 26 सितंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में अब शो शुरू होने से पहले मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया है।
वीडियो में देखने को मिला कि कपिल एक बार फिर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके कुछ सेलेब्स गेस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं। इस बार कपिल के शो में दर्शक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया को देख सकते हैं। वहीं, अजय देवगन भी अपनी टीम के साथ 'दृश्यम 3' को प्रमोट करने आने वाले हैं।

'दृश्यम 3' की कास्ट
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
क्या बोले अजय देवगन?
दरअसल, प्रोमो के आखिर में देखने को मिला कि कपिल शर्मा फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक से सवाल करते हैं, 'अभिषेक सर, अगर आप पहले पार्ट में काजोल मैम को ले लेते, तो आपको नहीं लगता कि वो पहले ही पार्ट में ही सबकुछ उगलवा लेतीं।' इसके बाद अजय ने तुरंत एक लाइन में जवाब दिया, 'पहली फिल्म ही नहीं बनती।'
अजय देवगन ने निभाया है ये किरदार
यह मजाक 'दृश्यम' फिल्मों की कहानी से जुड़ा है। फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को बचाने और एक अपराध को छिपाने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

अजय देवगन
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।
कपिल के शो में नजर आएंगे ये मेहमान
इनके अलावा कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और विकास दिव्यकीर्ति समेत कई मेहमान नजर आने वाले हैं। बता दें कि कपिल शर्मा का शो हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।