फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Usha Uthup Performing Boney M.'s iconic 1978 Hit Rasputin Video Viral

उषा उत्थुप: 78 साल की उम्र में भी बरकरार है गायिका का जादू, 'रासपुतिन' गाकर लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Wed, 04 Nov 2026 04:55 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 04:55 PM IST
सार
Register For Event

  • सोशल मीडिया पर उषा उत्थुप का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • उसमें 78 साल की गायिका 'रासपुतिन' गाते हुए नजर आ रही हैं।
  • वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Usha Uthup Performing Boney M.'s iconic 1978 Hit Rasputin Video Viral
उषा उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका जादू वक्त के साथ कम होने के बजाय और बढ़ता जाता है। उनका अंदाज, आवाज और स्टेज पर मौजूदगी हर बार लोगों को हैरान कर देती है। ऐसी ही एक सिंगर हैं उषा उत्थुप। 
विज्ञापन


78 साल की उम्र में भी वह अपनी दमदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रही हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉनी एम के मशहूर डिस्को सॉन्ग 'रासपुतिन' गाती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Usha Uthup Performing Boney M.'s iconic 1978 Hit Rasputin Video Viral
उषा उत्थुप - फोटो : ANI
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया। खासकर उन लोगों को, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उषा उत्थुप 'रासपुतिन' जैसा डिस्को गाना गाती नजर आएंगी। एक्स पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि उषा उत्थुप को रासपुतिन गाते हुए सुनूंगा।' 

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को 18 सितंबर, 2026 को बेंगलुरु के 'द हमिंग ट्री' में हुए उषा उत्थुप के 'डायनामाइट डिस्को क्लब' शो से जोड़ा है। यह शो डिस्ट्रिक्ट लॉगआउट गिग सीरीज का हिस्सा था। 

इस इवेंट को बिना फोन के डांस और म्यूजिक का मजा लेने वाले खास अनुभव के तौर पर पेश किया गया था। इस दौरान उषा अपने खास अंदाज में स्टेज पर पहुंची थीं। हालांकि, वायरल वीडियो ठीक किस तारीख को रिकॉर्ड किया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

Usha Uthup Performing Boney M.'s iconic 1978 Hit Rasputin Video Viral
उषा उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया
उषा ने इन गानों को भी किया पेश
खास बात यह है कि उषा ने अपने इस शो में सिर्फ 'रासपुतिन' ही नहीं गाया। उन्होंने एडेल का मशहूर गाना 'स्काईफॉल' और ग्लोरिया गेयनर का 'आई विल सर्वाइव' भी परफॉर्म किया। अलग-अलग तरह के इन गानों को भी उषा ने अपने खास अंदाज में पेश किया।

हालांकि, कुछ लोगों के लिए उषा को 'रासपुतिन' गाते देखना नया अनुभव था, लेकिन उनके पुराने फैंस का कहना है कि वह कई वर्षों से अपने लाइव शोज में यह गाना गाती आ रही हैं। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि उषा कितनी आसानी से अलग-अलग तरह के संगीत को अपना बना लेती हैं। उनके गाने हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।

78 साल की उम्र में भी उषा उत्थुप स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं। भारतीय गानों से लेकर पॉप और डिस्को तक, उनका अंदाज हर बार लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। 

अपनी गहरी आवाज और अलग-अलग तरह के गानों के लिए पहचानी जाने वाली उषा को संगीत में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। 'रासपुतिन' पर उनके इस वायरल वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि उनका जादू आज भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed