फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   webseries chaar yaar trailer released today featuring debyendu bhattacharya and chunky panday and rajesh taila

चार यार ट्रेलर: गरीबी में मिला दोस्ती का तोहफा, मगर अमीरी देगी खतरों को न्यौता; कैसा है चार यारों का सफर?

Fri, 16 Oct 2026 04:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 04:58 PM IST
सार
Register For Event

Chaar Yaar Trailer: वेबसीरीज ‘चार यार’ इस अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। सीरीज में दोस्ती, गरीबी, क्राइम को साथ मिलाजुला कर दिखाया जाएगा। जानें कौन हैं ये चार यार….

विज्ञापन
webseries chaar yaar trailer released today featuring debyendu bhattacharya and chunky panday and rajesh taila
वेबसीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

वेबसीरीज ‘चार यार’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस सीरीज में एक्शन, थ्रिल और दोस्ती को मिलेगी। इसमें पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता अहम किरादारों में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है खास? 

  • वेबसीरीज ‘चार यार’ की शुरुआत होती है मिडिल क्लास परिवारों के चार लड़कों से। यह सभी परिवारिक अर्थिक स्थिति से परेशान हैं। मगर इन सभी के जीवन में एक मोड़ आता है जिसके बाद चार जिंदगियां हमेशा के लिए बदल जाती हैं। 
  • विज्ञापन
  • यह चारों दोस्त गरीबी से निजात पाने के लिए चोरी का प्लान बनाते हैं। 
  • गलती से यह चारों एक महंगी और एंटीक गाड़ी चुरा लेते हैं और छुपा देते हैं। 
  • इसके बाद पुलिस थानों से लेकर गाड़ी चोरी करने वाले बड़े सरगनाओं तक यह बात फैल जाती है। 
  • सभी लोग इन्हें ढूंढने की कोशिशों में लग जाते हैं। 
  • फिर यह एक बड़े गिरोह के हत्थे चढ़ जाते है। जिसके बाद इनका सामना खतरनाक परिस्थियों से होता है।
Trending Videos

webseries chaar yaar trailer released today featuring debyendu bhattacharya and chunky panday and rajesh taila
वेबसीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कैसा है ट्रेलर 
वेबसीरीज ‘चार यार’ का यह ट्रेलर 2 मिनट 19 सेकेंड का है। इसमें धमाकेदार एक्शन और थ्रिल दिखाया गया है। ट्रेलर अच्छी तरह काटा गया है। हां चीजें दर्शकों को थोड़ा जल्दी चलती हुई दिखाई देती हैं। इससे अगर आपका ध्यान 1 सेकेंड के लिए भटकता है तो लिंक टूट सकता है। वहीं ट्रेलर में ही इतना कुछ दिखाया गया है कि कहानी का हिंट दर्शकों को ट्रेलर से ही मिल जाता है।

विज्ञापन

webseries chaar yaar trailer released today featuring debyendu bhattacharya and chunky panday and rajesh taila
वेबसीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘चार यार’ की बाकी कास्ट 
पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता चार अच्छे दोस्तों का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वहीं इनके अलावा साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। 

विज्ञापन

webseries chaar yaar trailer released today featuring debyendu bhattacharya and chunky panday and rajesh taila
वेबसीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कौन है निर्माता-निर्देशक? 

  • सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। 
  • वहीं सीरीज की पटकथा बित मिश्रा और सौरभ सावंत ने लिखी है। 
  • पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है ।
  • फिल्म को BBC स्टूडियोज इंडिया ने डेवेलप किया है। 
  • यह सीरीज 23 अक्तूबर 2026 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed