{"_id":"6ac32e02fec575eb6c00584a","slug":"who-is-avinash-mishra-wins-rohit-shetty-show-khatron-ke-khiladi-15-trophy-worked-as-dj-tv-actor-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरों के खिलाड़ी 15: कौन हैं अविनाश मिश्रा, कभी डीजे बन किया काम; अब जीती रोहित शेट्टी के शो की ट्रॉफी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
खतरों के खिलाड़ी 15: कौन हैं अविनाश मिश्रा, कभी डीजे बन किया काम; अब जीती रोहित शेट्टी के शो की ट्रॉफी
Mon, 05 Oct 2026 10:26 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:26 AM IST
Who Is Avinash Mishra: अभिनेता अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं इससे पहले अविनाश क्या करते थे।
विज्ञापन
अविनाश मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहित शेट्टी द्वारा होस्टेड स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' एक साल ब्रेक के बाद इस साल अगस्त में वापस आया। 'डर का नया दौर' थीम के साथ इस सीजन में पुराने कंटेस्टेंट्स और नए प्रतिभागियों को एक साथ लाया गया। कई हफ्तों तक मुश्किल स्टंट करने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता बने हैं।
अविनाश मिश्रा ने टॉप 3 फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम की। खिताब के साथ अविनाश को 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप ट्रिप और एक कार मिली। वहीं, बाकी दो फाइनलिस्ट को बाइक दी गई।
विज्ञापन
अविनाश मिश्रा ने टॉप 3 फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम की। खिताब के साथ अविनाश को 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप ट्रिप और एक कार मिली। वहीं, बाकी दो फाइनलिस्ट को बाइक दी गई।
विज्ञापन
अविनाश मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अविनाश मिश्रा?
9 दिसंबर, 1995 को जन्मे अविनाश मिश्रा करीब एक दशक से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टर बनने से पहले वह डीजे के तौर पर काम करते थे। अविनाश ने साल 2016 में 'सेठजी' शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। शो में उन्होंने 'बाजीराव' का किरदार निभाया। इसके बाद वह साल 2017 में 'इश्कबाज' में नजर आए। साल 2018 में अविनाश के काम को 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में काफी पहचान मिली।

2022 में आया टर्निंग पॉइंट
अविनाश मिश्रा के करियर में बड़ा बदलाव साल 2022 में आए शो 'नाथ' से आया। इसकी सफलता के बाद अभिनेता 2024 में 'बिग बॉस 18' में नजर आए, जहां वह मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक रहे और चौथे स्थान पर रहे। 'बिग बॉस 18' के घर में रहते हुए ही अविनाश को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट के तौर पर फाइनल कर लिया गया था।

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा सिंह के साथ जुड़ा नाम
बता दें कि जब अविनाश मिश्रा 'बिग बॉस 18' में थे, तो उनका नाम उसी शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ जुड़ा। शो के अंदर दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। सिर्फ इतना ही नहीं, शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार साथ में नजर आए। हालांकि, हर बार अभिनेता इस बात से इनकार करते रहे हैं और कहा की वह बहुत अच्छे दोस्त हैं।