{"_id":"6ab2b76bf43884fc210ec085","slug":"lucknow-paisley-opens-new-flagship-boutique-will-offer-a-range-of-traditional-garments-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पेज्ली ने खोला नया फ्लैगशिप बुटीक, पारंपरिक वस्त्रों की मिलेगी रेंज","category":{"title":"Events Coverage","title_hn":"इवेंट कवरेज","slug":"events-coverage"}}
लखनऊ: पेज्ली ने खोला नया फ्लैगशिप बुटीक, पारंपरिक वस्त्रों की मिलेगी रेंज
Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
राहुल कुमार
लखनऊ।
लखनऊ।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खादी बोर्ड के ज्वाइंट सीईओ सिद्धार्थ यादव और डिप्टी सीईओ एमके दिवाकर।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन के क्षेत्र में काम करने वाले पेज़्ली ने अपनी 25 वर्षों की डिजाइन यात्रा पूरी होने के अवसर पर लखनऊ में नया फ्लैगशिप बुटीक शुरू किया है। स्टोर का उद्घाटन खादी बोर्ड परिसर के प्रथम तल पर खादी बोर्ड के ज्वाइंट सीईओ सिद्धार्थ यादव और डिप्टी सीईओ एमके दिवाकर ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
इस स्टोर में ग्राहकों को पारंपरिक भारतीय वस्त्रों और हस्तशिल्प की रेंज मिलेगी। इसमें लखनऊ की इकत, अजरक, सिल्क, चिकनकारी, कलमकारी, हैंडलूम और हैंडवोवन वस्त्रों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक परिधान शामिल हैं।
विज्ञापन
कस्टम स्टिचिंग और डिजाइन की सुविधा
बुटीक में ग्राहकों के लिए कस्टम स्टिचिंग, विशेष डिजाइन, फिटिंग और व्यक्तिगत कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार परिधान तैयार करा सकेंगे। पेज़्ली के मुताबिक, लखनऊ में यह नया स्टोर ऐसा डिजाइन स्पेस उपलब्ध कराएगा, जहां भारतीय पारंपरिक वस्त्रों और हस्तशिल्प के साथ आधुनिक डिजाइन और व्यक्तिगत शैली का मेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन