{"_id":"6aead1715d57d1dc9900ac58","slug":"67-quintals-of-illegal-firecrackers-seized-from-house-in-khoraabar-one-arrested-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खोराबार में मकान से 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खोराबार में मकान से 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे रात में मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसडीएम से आदेश मिलने के बाद बरामद पटाखों को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
बरामद किए गए पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खोराबार क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान से 67 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मकान मालिक विजय कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक कुसुमेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ रानीडीहा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खोराबार गांव निवासी विजय कुमार जायसवाल ने अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे छिपाकर रखे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 67 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विजय जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे रात में मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसडीएम से आदेश मिलने के बाद बरामद पटाखों को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन