{"_id":"6a9932af0cb7b7cb3908248d","slug":"a-mother-and-her-27-day-old-son-died-after-being-hit-by-a-roadways-bus-in-gorakhpur-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 27 दिन के नवजात और मां की मौत- ससुर घायल; पति विदेश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 27 दिन के नवजात और मां की मौत- ससुर घायल; पति विदेश में
Thu, 03 Sep 2026 02:15 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,गुलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी,गुलरिहा
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:15 PM IST
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बहू अफसाना (35), पत्नी अजबुद्दीन और 27 दिन के पोते हमजा को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे। मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला और उसके 27 दिन के नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला के ससुर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से मौके पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बहू अफसाना (35), पत्नी अजबुद्दीन और 27 दिन के पोते हमजा को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे।
मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अफसाना और उसके नवजात बेटे हमजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निजामुद्दीन को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन को दी।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति विदेश में है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।