नेपाल में बाढ़ के बाद अब जिंदगी और कठिन हो गई है। जिन इलाकों का संपर्क पुल टूटने और सड़क मार्ग बाधित होने से पूरी तरह कट चुका है, वहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 919 लोगों को सुरक्षित निकालकर सेना के कैंप और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 54 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों से 36 शव भी बरामद किए जा चुके हैं।
नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट
राजन राय, अमर उजाला, विदुर (नेपाल)
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:39 AM IST
रविवार को सेना के कैंप के बाहर पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर लेने के लिए कैंप तक पहुंच रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है। कई परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं। नेपाल के विदुर से राजन राय की रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन