फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP to Strategise for 2027 Assembly Elections in Gorakhpur

गोरखपुर: मिशन-2027 के लिए मंथन करेगी भाजपा, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की अगुवाई करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन

Tue, 03 Nov 2026 01:20 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 03 Nov 2026 01:20 PM IST
सार
Register For Event

विधानसभा चुनाव के पहले हो रही यह बैठक इस लिए भी काफी महत्वपूर्ण है कि पूर्वांचल में एमएलसी चुनाव में भाजपा वाराणसी की दोनों सीटें हार गई और गोरखपुर में कड़ी टक्कर के बाद जीत मिल पाई।पूर्वांचल भाजपा का गढ़ है। यहां विधानसभा की 127 और लोकसभा की 27 सीटें हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा मात्र आठ सीटों पर जीती थी।

विज्ञापन
BJP to Strategise for 2027 Assembly Elections in Gorakhpur
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक पहली बार चार नवंबर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। करीब एक घंटे की इस बैठक में संगठन और सरकार के समन्वय व विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चिंतन-मंथन होगा। विधानसभा चुनाव के पहले गोरखपुर में होने वाली इस कोर कमेटी की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


साथ रहेंगे मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन शहर में रहेंगे। वे चार नवंबर को सुबह 11 बजे आएंगे। इस दौरान वे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रहेंगे।

विज्ञापन

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम को जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसके बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

BJP to Strategise for 2027 Assembly Elections in Gorakhpur
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इसलिए महत्वपूर्ण है यह बैठक

  • विधानसभा चुनाव के पहले यह बैठक हो रही है। पूर्वांचल में एमएलसी चुनाव में भाजपा वाराणसी की दोनों सीटें हार गई और गोरखपुर में कड़ी टक्कर के बाद जीत मिल पाई।
  • एमएलसी चुनाव में नफा-नुकसान पर कोर कमेटी के सदस्य मंथन कर सकते हैं।
  • पूर्वांचल भाजपा का गढ़ है। यहां विधानसभा की 127 और लोकसभा की 27 सीटें हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा मात्र आठ सीटों पर जीती थी।
  • प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े यहां दौरा करके अलग-अलग वर्ग से फीडबैक ले चुके हैं। इसके बाद यह बैठक होने जा रही है।
  • सरकार और संगठन के बीच समन्वय और चुनाव को लेकर भावी रणनीति पर मंथन होगा
  • प्रबुद्ध वर्ग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसमें फीड बैक लिए जाएंगे और इसके बाद बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed