फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dumper runs over couple on motorcycle on Gorakhpur's Pipiganj bypass; both killed.

दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर पति की मौत; पत्नी ने सीएचसी में दम तोड़ा

Mon, 28 Sep 2026 12:26 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 PM IST
सार
Register For Event

राजू यादव रविवार को पत्नी रंभा के साथ बाइक से कैंपियरगंज क्षेत्र के इंदरपुर जा रहे थे। उनका बेटा आदर्श बीमार था। उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए वह अपने मामा के साथ दूसरी बाइक से दंपती से आगे निकल गया था। अपराह्न करीब तीन बजे गोरखपुर-सोनौली हाईवे के पीपीगंज बाईपास पर वन विभाग चौकी के सामने पीछे से आए डंपर ने राजू की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Dumper runs over couple on motorcycle on Gorakhpur's Pipiganj bypass; both killed.
सड़क हादसे में दंपती की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीमार बेटे को डॉक्टर को दिखाने कैंपियरगंज जा रहे बाइक सवार दंपती को रविवार दोपहर पीपीगंज बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कुचल दिया। हादसे में मखनहा टोला रबेलिया निवासी फर्नीचर मिस्त्री राजू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी रंभा देवी (35) ने जंगल कौड़िया सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय उनका 12 वर्षीय बेटा आदर्श मामा के साथ दूसरी बाइक से आगे निकल गया था। राजू यादव रविवार को पत्नी रंभा के साथ बाइक से कैंपियरगंज क्षेत्र के इंदरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बेटा आदर्श बीमार था। उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए वह अपने मामा के साथ दूसरी बाइक से दंपती से आगे निकल गया था। अपराह्न करीब तीन बजे गोरखपुर-सोनौली हाईवे के पीपीगंज बाईपास पर वन विभाग चौकी के सामने पीछे से आए डंपर ने राजू की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद डंपर दोनों को रौंदता हुआ कैंपियरगंज की ओर भाग निकला। राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रंभा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस और सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने घायल महिला को जंगल कौड़िया सीएचसी भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। ग्रामीणों के अनुसार राजू के हेलमेट नहीं पहना था। डंपर और चालक की पहचान के लिए पुलिस बाईपास और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
राजू और रंभा के तीन बच्चे हैं। इनमें आदर्श (12), आस्था (8) और रिया (6) हैं। आदर्श के मामा के साथ दूसरी बाइक से आगे निकल जाने के कारण उसकी जान बच गई। माता-पिता की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed