{"_id":"6a8a12da7dae03043504af00","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1426704-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 35 लाख का ट्रेलर लेकर नहीं लौटाया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 35 लाख का ट्रेलर लेकर नहीं लौटाया, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र में 35 लाख रुपये की ट्रेलर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अमवा गांव निवासी अबरार हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने देवरिया निवासी सत्येंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अबरार के मुताबिक, उनके नाम पर पंजीकृत ट्रेलर 11 अगस्त को अतरवलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान मेदिनीपुर उर्फ बिलासपुर महीगंज, देवरिया निवासी सत्येंद्र कुमार ने 35 लाख रुपये में ट्रेलर खरीदने का सौदा तय किया। उसने एक हजार रुपये दिया और गाड़ी बनवाने के बाद बाकी रकम देने की बात कही। आरोप है कि भरोसा करके अबरार ने ट्रेलर उसे सौंप दिया। सत्येंद्र गाड़ी लेकर गीडा चला गया, लेकिन मरम्मत कराने के बाद न तो ट्रेलर लौटाया और न ही शेष रकम दी। कई बार संपर्क करने पर टालमटोल करता रहा। थानाप्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।