{"_id":"6a967e5e77c28f06c9063a45","slug":"police-encounter-in-pipraich-gorakhpur-criminal-shot-constable-injured-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल; एक गिरफ्तार दूसरा जंगल में फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल; एक गिरफ्तार दूसरा जंगल में फरार
Tue, 01 Sep 2026 01:01 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:01 PM IST
पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन एक ने फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान तिवारीपुर के निजामपुर निवासी मुमताज अहमद उर्फ राजू (30) के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपराइच इलाके में सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल हनुमान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात करीब 2:20 बजे जंगल धूषण के पास हुई। थानाध्यक्ष पिपराइच पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। संयुक्त टीम ने पादरी बाजार की तरफ से बाइक से आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों यू-टर्न लेकर भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद बाइक गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन एक ने फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान तिवारीपुर के निजामपुर निवासी मुमताज अहमद उर्फ राजू (30) के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी सरफराज बक्शीपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को सीएचसी पिपराइच से जिला अस्पताल रेफर किया गया। फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी है।