फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired railway official swindled of ₹10 lakh on pretext of securing a ₹10 crore payout

UP: रिटायर्ड रेल अधिकारी से 10 करोड़ दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पीड़ित का आरोप- रुपये मांगने पर दी धमकी

Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
सार
Register For Event

सेवानिवृत्त अधिकारी सीताराम से जमीन की बकाया रकम दिलाने के नाम पर सर्वेश सिंह ने 10 लाख रुपये ठगे। शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच की।

विज्ञापन
Retired railway official swindled of ₹10 lakh on pretext of securing a ₹10 crore payout
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में 75 वर्षीय सेवानिवृत्त रेल अधिकारी से जमीन की बकाया रकम दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि खुद को करणी सेना का प्रदेश सचिव बताने वाले सर्वेश सिंह ने डॉक्टर से जमीन की बकाया 10 करोड़ रुपये की रकम दिलाने का भरोसा दिया था। शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेल बाईपास रोड स्थित जंगल मातादीन निवासी सीताराम ने जनता दरबार में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि पत्नी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इलाज के लिए हुए कर्ज के चलते उन्होंने 15 अप्रैल को अपनी 38 डिसमिल जमीन और मकान शहर के एक डॉक्टर को बेच दिया था। आरोप है कि डॉक्टर ने तय कीमत की आधी रकम ही दी और दो महीने तक सामान मकान में रखने की अनुमति दी।
विज्ञापन


इसी दौरान मई के प्रथम सप्ताह में उनकी मुलाकात सर्वेश सिंह से हुई। आरोप है कि सर्वेश ने खुद को करणी सेना का प्रदेश सचिव बताते हुए थाना और प्रशासन में अच्छी पकड़ होने का दावा किया। उसने डॉक्टर से बकाया 10 करोड़ रुपये दिलाने की बात कहते हुए 15 लाख रुपये मांगे। बातचीत के बाद सौदा 10 लाख रुपये में तय हुआ। चार मई को पीड़ित ने आरोपी को 10 लाख रुपये का चेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अगले दिन सर्वेश तीन अन्य लोगों के साथ जमीन पर पहुंचा। इनमें दो की पहचान कुशीनगर के पूर्व पंचायत सदस्य रविंद्र और अनुराग के रूप में हुई। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया। अगले दिन पीड़ित को शाहपुर थाने बुलाया गया। वहां बातचीत के दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों पर गालीगलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।


पीड़ित ने स्थानीय चौकी और थाने के बाद उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर जनता दरबार में मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने शनिवार को सर्वेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed