{"_id":"6ae1c3419990fd397c0a292d","slug":"up-newborn-missing-case-mother-s-phone-reveals-over-10-videos-about-ways-to-kill-children-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'बच्चे को कैसे मारें, मुंह में उंगली...', मां ने फोन में देखे ऐसे वीडियो; सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'बच्चे को कैसे मारें, मुंह में उंगली...', मां ने फोन में देखे ऐसे वीडियो; सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य
Wed, 28 Oct 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:31 PM IST
गोरखपुर के गुलरिहा के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गुत्थी उलझती जा रही है। पूछताछ के दौरान मां के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसी वजह से बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
UP Newborn Missing Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को महिला के मोबाइल की हिस्ट्री में 10 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें बच्चों को मारने के तरीके बताए गए हैं। पुलिस 24 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सकी है।
बता दें कि संतकबीरनगर के गोपालपुर निवासी रोशनी की एक माह की बच्ची काव्या का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार के बाद सोमवार को बच्ची को फीडिंग के लिए मां को सौंपा गया।
करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों को वार्ड में मां और बच्ची नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच बच्ची की मां मिल गई लेकिन बच्ची के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसके बार-बार बदलते बयान से परिजन और पुलिस उलझ गई।

Trending Videos
इधर, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान महिला बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो दिनों से इस तरह के वीडियो देख रही थी।
बच्ची के मुंह में उंगली डालकर कैसे मारें? वहीं, सूई की मदद से बच्ची को कैसे मार सकते हैं? इससे पहले महिला ने बच्ची को प्यारेलाल पार्क में छोड़ने की बात कही थी। बाद में उसने रेलवे स्टेशन के डस्टबिन में बच्ची को डालने का बयान दिया।
पुलिस ने दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में भी महिला वार्ड से निकलती दिखाई दी, जबकि कुछ देर बाद मुख्य गेट पर उसके हाथ में बच्ची नजर नहीं आई।
बच्ची की मां कई बार अपना बयान बदल चुकी है। अस्पताल परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।-निमिष पाटील, एसपी सिटी
रात में गांव चली गई थी महिला
सोमवार रात महिला अपने पति और मां के साथ गांव चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची की मां, बुआ और पति मेडिकल चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने महिला दरोगा के माध्यम से पूछताछ शुरू की।
सोमवार रात महिला अपने पति और मां के साथ गांव चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची की मां, बुआ और पति मेडिकल चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने महिला दरोगा के माध्यम से पूछताछ शुरू की।
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने प्राचार्य कार्यालय के सामने सड़क के पश्चिमी ओर स्थित प्यारेलाल पार्क में बच्ची को छोड़ दिया है। इस पर पुलिस टीम ने पार्क की झाड़ियों में घंटों तलाशी ली लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद महिला ने बयान बदलते हुए बच्ची को रेलवे स्टेशन के डस्टबिन में डालने की बात कही। करीब दो बजे डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाई गई। डॉग स्क्वॉड और गुलरिहा पुलिस की टीम महिला को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहां एक-एक प्लेटफॉर्म पर लगे डस्टबिन और कूड़ेदानों की तलाशी ली गई लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब पांच बजे पुलिस महिला को लेकर दोबारा मेडिकल चौकी पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को तो नहीं सौंपा गया है या उसे कहीं और तो नहीं छोड़ दिया गया।
नवजात बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका
गोरखपुर के गुलरिहा के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गुत्थी उलझती जा रही है। पूछताछ के दौरान मां के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसी वजह से बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
गोरखपुर के गुलरिहा के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गुत्थी उलझती जा रही है। पूछताछ के दौरान मां के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसी वजह से बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची की मां सुबह 8:51 बजे वार्ड से बच्ची को लेकर निकलती दिखाई दे रही है। 9:01 बजे मुख्य गेट पर पहुंचने के दौरान उसके हाथ में बच्ची नजर नहीं आ रही है।
वहीं, पूछताछ के दौरान मां के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। महिला ने पहले प्राचार्य कार्यालय के सामने स्थित प्यारेलाल पार्क में बच्ची को छोड़ने की बात कही, फिर रेलवे स्टेशन के डस्टबिन में डालने का बयान दिया।
पुलिस ने दोनों जगह घंटों तलाशी अभियान चलाया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच में गुलरिहा गुलरिहा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एंटी थेफ्ट टीम को लगाया गया है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह 8:51 बजे महिला ने अपने पति को फोन कर बताया था कि वह खाना खाने जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह वार्ड से बच्ची को लेकर निकलती दिखाई दे रही है। इसके करीब दस मिनट बाद, सुबह 9:01 बजे, वह एक हाथ में झोला और दूसरे हाथ में ऊनी तौलिया लेकर मुख्य गेट पर पहुंचती दिखाई देती है।
इस दौरान उसके हाथ में बच्ची नजर नहीं आती। इसके बाद महिला ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से अपने पति को फोन कर बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। पति उसे लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।