{"_id":"6a8966084552946e3a02596c","slug":"woman-alleges-harassment-in-gorakhpur-fir-registered-against-husband-and-six-in-laws-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर करता है बैडटच: 'छोटे भाई को भी खुश करो...', पति ने रखी ये शर्त; नशा दे बनाया VIDEO; ब्लैकमेल कर कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर करता है बैडटच: 'छोटे भाई को भी खुश करो...', पति ने रखी ये शर्त; नशा दे बनाया VIDEO; ब्लैकमेल कर कराई शादी
Sat, 22 Aug 2026 02:35 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 PM IST
गोरखपुर में महिला ने पति और देवर के साथ ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति समेत सात ससुरालीजनों पर महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
as woman
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति, देवर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद अपने भतीजे से दुष्कर्म कराकर वीडियो बना लिया गया। वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और बाद में युवक से शादी करा दी गई।
शादी के बाद देवर उसके साथ गलत तरीके से छूने और पकड़ने की कोशिश करता है। शिकायत करने पर पति और सास ने कथित तौर पर कहा कि छोटे भाई का भी अधिकार है और उसे भी खुश रखो। महिला की तहरीर पर 21 अगस्त की शाम गुलरिहा थाने में पति, देवर, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के अनुसार, वर्ष 2022 में मां की बीमारी से मौत के बाद वह घर पर अकेली रहती थी। पड़ोस में रहने वाली महिला उसे अपने घर बुलाती थी।
वहां उसका भतीजा सुनील निषाद भी आता-जाता था। आरोप है कि एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेहोशी की हालत में युवक ने उसके साथ गलत काम किया और वीडियो बना लिया।
जबरन कराया गर्भपात
महिला का आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने पर उसे धमकाया गया और बाद में शादी का दबाव बनाया गया। वह गर्भवती हुई तो कथित तौर पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। 2 जून 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद 8 जून को मंदिर में उसकी शादी सुनील से कराई गई।

देवर की खराब हो गई नीयत
महिला ने बताया कि शादी के एक माह बाद देवर की नीयत खराब हो गई। पति और सास से शिकायत करने पर भी उसे न्याय नहीं मिला। महिला ने आरोप लगाया कि पति अब दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका भी जताई है।