{"_id":"6ab4077aeb71e6d2240aab83","slug":"bjp-state-president-archana-gupta-traveled-on-a-hydrogen-train-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में की यात्रा, युवाओं-महिलाओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में की यात्रा, युवाओं-महिलाओं से किया संवाद
Wed, 23 Sep 2026 10:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:38 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाताया कि 2004-14 के दौरान 9,587 बायो-टॉयलेट लगाए गए थे। वहीं, 2014 से फरवरी 2026 तक 3.66 लाख बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने जींद हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना जंक्शन से जींद जंक्शन तक हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा की। यह यात्रा सेवा संकल्प अभियान के तहत कहानी बदलाव की मुहिम का हिस्सा थी। उन्होंने इस दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों से संवाद किया।
अर्चना गुप्ता ने रेलवे की सुविधाओं, महिला सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक परिवहन को लेकर उनके अनुभव व सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
स्वदेशी तकनीक, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। हरियाणा को मिली हाइड्रोजन ट्रेन स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाताया कि 2004-14 के दौरान 9,587 बायो-टॉयलेट लगाए गए थे। वहीं, 2014 से फरवरी 2026 तक 3.66 लाख बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं। इसी अवधि में 36429 किलोमीटर ट्रैक किलोमीटर जोड़े गए हैं।
अर्चना गुप्ता ने कवच, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, आधुनिक ट्रैक और वंदे भारत ट्रेनों को भी उपलब्धियों में गिनाया। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और चिनाब रेलवे ब्रिज भी रेलवे के आधुनिकीकरण के प्रमुख उदाहरण हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, प्रदेश सचिव प्रतिभा सुमन, गुरविंद्र कौर, मीना चौहान, अमरपाल राणा, विकास दहिया, रवि बतान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल व अन्य उपस्थित रहे।