फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Monsoon Session Development-related issues raised during Question Hour

हरियाणा मानसून सत्र: प्रश्नकाल में उठे विकास से जुड़े मुद्दे, सरकार ने दी जानकारी; कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 11:46 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
Register For Event

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने सेक्टर-13 मार्केट के साथ लगती करीब दो एकड़ जमीन के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में स्थित इस जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है, इसलिए इसका उचित विकास कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Haryana Monsoon Session Development-related issues raised during Question Hour
हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के प्रश्नकाल में मंगलवार को करनाल, पिल्लूखेड़ा और कुरुक्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को लेकर विधायकों ने सवाल उठाए। सरकार की ओर से इन परियोजनाओं को लेकर प्रस्तावित योजनाओं और निर्माण की स्थिति की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


करनाल में दो एकड़ जमीन पर बनेगा वाणिज्यिक परिसर
करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने सेक्टर-13 मार्केट के साथ लगती करीब दो एकड़ जमीन के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में स्थित इस जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है, इसलिए इसका उचित विकास कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन




शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि यह जमीन पहले सिनेमा के लिए आरक्षित थी। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने यहां वाणिज्यिक परिसर विकसित करने की योजना बनाई है। परिसर विकसित करने के बाद जमीन की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा कॉलेज का बजट बढ़कर 11 करोड़, जल्द शुरू होगा निर्माण
जींद जिले के पिल्लूखेड़ा राजकीय कॉलेज के निर्माण का मुद्दा भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने उठाया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि कॉलेज का शिलान्यास 4 अप्रैल 2026 को हो चुका है। पहले परियोजना के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट था, जिसे बढ़ाकर 11 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है और जल्द राशि जारी की जाएगी।

गौतम ने निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलहाल 156 छात्राएं पढ़ रही हैं और कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल की इमारत में छात्राओं को पढ़ने के लिए भेजना उचित नहीं है और कॉलेज भवन का निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए।

इस पर मंत्री ढांडा ने बताया कि निर्माण में देरी का एक कारण जमीन उपलब्ध कराने में हुई गलती थी। अब प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।

ब्रह्मसरोवर के आसपास 100 एकड़ जमीन का होगा विकास
कुरुक्षेत्र से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के आसपास की जमीन के विकास को लेकर सरकार से जानकारी मांगी। पर्यटन एवं संबंधित विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि ब्रह्मसरोवर के आसपास करीब 100 एकड़ जमीन के विकास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इस क्षेत्र के विकास का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद लोकतांत्रिक संस्थाओं और विपक्षी नेताओं के सम्मान को बनाए रखना जरूरी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की। साथ ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भाजपा की ओर से किए गए व्यवहार पर भी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन में पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध करती रहेगी और विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए केंद्र सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
 

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर हंगामा
विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंत्री विपुल गोयल और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। स्पीकर और सीएम ने कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक से कहा कि आप विधानसभा में बैठकर फोन पर बात नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके समय में भी समस्याएं थी, हम तो इनका निवारण कर रहे हैं। कई बार कोर्ट संबंधी और तकनीकी समस्याएं होती है, जो सामने आती हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आप विधानसभा में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का रेजोल्यूशन लेकर आओ, हम आपके साथ हैं। सफाई कर्मचारियों को किसी जाति के साथ जोड़कर उनका अपमान मत करो, वो हमारा ही समाज हैं। कृष्ण बेदी ने कहा कि 2 साल की बात कर रहे हो, जब कांग्रेस ने 10 साल की पॉलिसी बनाई तब आपने क्यों नहीं बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed