फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two youngster injured in a shooting in Sonipat

सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को मारी गोली; मचा हड़कंप

Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

सोनीपत में दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Two youngster injured in a shooting in Sonipat
सोनीपत में दो युवकों पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 पर प्रीतमपुरा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दो-तीन कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गांव तेवड़ी निवासी राहुल और दिल्ली के नरेला स्थित संजय नगर निवासी सुनील के रूप में हुई है। राहुल के हाथ में गोली लगी है, जबकि सुनील की कमर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वारदात के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed