{"_id":"6a873768a6dea6bbbf0ec469","slug":"targeting-stagnant-water-health-department-launches-campaign-against-mosquitoes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159597-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मच्छरों के ठिकानों पर वार बीमारी रोकने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मच्छरों के ठिकानों पर वार बीमारी रोकने में जुटा विभाग
Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में मच्छर दिवस पर बच्चों को जागरूक करते हुए स्त्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। विश्व मच्छर दिवस पर वीरवार को विभाग ने शहर की बाहरी कॉलोनियों में खुले में जमा पानी में दवा का छिड़काव कराया।
सिविल सर्जन डॉ. बुधराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि एडीज मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया फैलाता है। मादा एनोफिलिस मच्छर मलेरिया फैलाता है। डेंगू होने पर आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, गर्दन और पीठ में दर्द व अकड़न हो सकती है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, कमजोरी और थकान भी इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विभाग ने लोगों से कूलर सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करने की अपील की। कूलर, पानी की टंकियों और घड़ों की सफाई भी नियमित रूप से करने को कहा। घरों की छतों पर पड़े टायर और अन्य सामान हटाने की सलाह दी गई। इनमें पानी जमा होने से मच्छर पनप सकते हैं।
-- -- -- -- --
पानी जमा न होने देने की अपील
घर के आसपास पानी के गड्ढों में पानी जमा न होने दें। छोटे गड्ढों को मिट्टी से भर दें। बड़े गड्ढों को पंच, सरपंच या पार्षद की मदद से भरवाएं। नालियों की सफाई नियमित रूप से करवाएं। जहां रुका पानी निकालना संभव नहीं है वहां काला तेल या टेमीफोस डालें। टायर और ट्यूब की दुकानों व वर्कशॉप संचालकों को खुले में रखे टायर ढककर रखने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने घर के अंदर किसी बर्तन में सात दिन से अधिक पानी नहीं रखने को कहा। शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। मच्छर कूलर, टंकी, गमले, फ्रिज की ट्रे, गड्ढों और नालियों में जमा पानी में पनप सकते हैं।
-
सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाएं और घर तथा आसपास पानी जमा न होने दें। मलेरिया व डेंगू तभी रुकेंगे जब हर घर में सूखा दिवस मनाया जाएगा। सभी नागरिक मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त कर स्वच्छता बनाए रखने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
- डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन