{"_id":"6a9937e8cf8359f143054d55","slug":"electronics-showroom-owner-commits-suicide-by-shooting-himself-incident-in-hisar-12-quarter-area-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या, 12 क्वार्टर एरिया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या, 12 क्वार्टर एरिया का मामला
Thu, 03 Sep 2026 02:33 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:33 PM IST
मृतक प्रवीण 12 कवार्टर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाता था। उसका प्रताप नगर निवासी सुरेश के साथ पैसों का लेनदेन था।
विज्ञापन
हिसार सिविल अस्पताल में रखा शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के 12 क्वार्टर एरिया निवासी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय प्रवीण 12 कवार्टर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाता था। उसका प्रताप नगर निवासी सुरेश के साथ पैसों का लेनदेन था। सुरेश पैसों को लेकर कल शाम और आज सुबह प्रवीण के पास आया था। इसी को लेकर प्रवीण परेशान था। इसी परेशानी में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन