{"_id":"6a88a1d7fc2c319c1808bd6a","slug":"slums-near-sectors-16-17-and-13-to-be-removed-within-15-days-hisar-news-c-21-hsr1020-935207-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 16-17 और 13 पार्ट-दो के पास से 15 दिन में हटेंगी झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 16-17 और 13 पार्ट-दो के पास से 15 दिन में हटेंगी झुग्गियां
विज्ञापन
एचएसवीपी प्रशासक व ईओ से मिलने पहुंचे सेक्टर 16-17 और 13 पार्ट-दो की आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर 16-17 और सेक्टर 13 पार्ट-दो के साथ लगते क्षेत्र में बसी झुग्गियों को 15 दिन में हटाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने एसडीओ को झुग्गीवासियों को 15 दिन का समय देकर इन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सेक्टरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासक और संपदा अधिकारी आंचल भास्कर से मिला था।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखते हुए बताया कि खाली प्लॉटों में बड़ी संख्या में जंगली कीकर, झाड़ियां और अन्य पौधे उग आए हैं। बारिश के मौसम में इनमें सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जीवों के छिपे होने का खतरा बना रहता है। सड़कों के किनारे भी जंगली पौधे उगने से परेशानी हो रही है। प्रशासक ने एसडीओ को खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे उगे पेड़-पौधों को हटाने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान इंद्र सिंह मलिक, धर्मपाल कालीरमन, कुलबीर दुहन, राजकुमार दलाल, दिलबाग सांगवान, सूरज राम झाझरिया और बलबीर लाठर शामिल रहे।
अवैध झुग्गियों का मुद्दा भी उठाया
आरडब्ल्यूए प्रवक्ता कुलबीर दुहन ने बताया कि सेक्टरों से लगते क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध झुग्गियां बसी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां असामाजिक गतिविधियां होती हैं। कई बार लोग सेक्टर की सड़कों पर नशे की हालत में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करते हैं। उन्होंने झुग्गियां हटाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने एसडीओ को संबंधित झुग्गीवासियों को 15 दिन का समय देकर उन्हें हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीवर और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेक्टर के करीब आधे हिस्से में पानी का दबाव बेहद कम रहता है। उन्होंने नियमित रूप से पर्याप्त दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति की मांग की। गंदे पानी की शिकायत वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन और व्यवस्था की जांच कर समस्या दूर करने तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा सेक्टर से लगते एक निजी अस्पताल की ओर से सड़कों पर की जा रही पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गया। आरडब्ल्यूए ने कहा कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग से आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासक ने एसडीओ को अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए।