{"_id":"6a8ee96045363c3f750b972e","slug":"husband-arrested-in-sonia-murder-case-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हत्या मामला: तीन माह बाद पकड़ा गया आरोपी पति, प्रेस की तार से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया हत्या मामला: तीन माह बाद पकड़ा गया आरोपी पति, प्रेस की तार से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट
Wed, 26 Aug 2026 06:55 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:55 PM IST
सोनिया हत्या मामले में पुलिस को करीब तीन माह बाद सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोनिया हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब तीन महीने की तलाश के बाद पुलिस ने शिक्षिका सोनिया की हत्या के मुख्य आरोपी और मृतक के पति सौरभ आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ आनंद को पकड़ने के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 1 मई को सेक्टर 13 निवासी सौरभ आनंद ने अपनी पत्नी व शिक्षिका सोनिया की प्रेस की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही सौरभ आनंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे थे।
सौरभ आनंद की तलाश में पुलिस ने विभिन्न राज्यों में भी उसकी खोजबीन की थी। आरोपी को दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड में देखे जाने की सूचनाओं के आधार पर लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश जारी थी, लेकिन वह लगातार अपनी जगह बदल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सौरभ आनंद के भाई नितिन, भाभी वंदना और मां के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा चुकी है, जिसमें प्रेस के तार से गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और जांच कर रही है।