{"_id":"6a8caafb17ed80960f085654","slug":"2000-mutation-cases-1000-jamabandi-records-and-over-2000-certificates-are-also-pending-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160008-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 2000 इंतकाल, 1000 जमाबंदी व 2000 से ज्यादा प्रमाण पत्र भी अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 2000 इंतकाल, 1000 जमाबंदी व 2000 से ज्यादा प्रमाण पत्र भी अटके
Tue, 25 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारियों को संबोधित करते हुए यूनियन जिलाध्यक्ष डॉ साह
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले भर में राजस्व कार्य सोमवार को भी बेपटरी रहे। पटवारी वीरवार व शुक्रवार के बाद सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। पटवारखानों पर ताले लटके रहे, जबकि पटवारी पटवार भवन में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताते रहे।पटवारियों के काम पर नहीं लौटने से राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।
हड़ताल के चलते अब तक करीब 2000 इंतकाल, एक हजार जमाबंदी और रजिस्ट्री से जुड़े कार्य अटक गए हैं। वहीं विभिन्न प्रकार के 2000 से अधिक प्रमाण पत्र भी लंबित हो गए हैं। पहले दो दिन हड़ताल व फिर शनिवार व रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को लोग उम्मीद के साथ पटवार भवनों तक पहुंचे लेकिन उन्हें मायूसी के साथ बैरंग ही लौटना पड़ा। राजस्व संबंधी कामकाज ठप होने से सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पटवारियों के हड़ताल पर जाने से जमीन की खरीद-फरोख्त, इंतकाल दर्ज कराने, जमाबंदी निकलवाने और अन्य राजस्व कार्यों के लिए लोगों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान
जिले भर के पटवारियों ने दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिला प्रधान डॉ साहब सिंह के नेतृत्व में पटवार भवन में धरना दिया। इस दौरान सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की मांग की गई। जिला प्रधान डॉ साहब सिंह ने कहा कि आंदोल को और अधिक मजबूत करना होगा। जब बारिश के सीजन में किसान तक खेतों में जाने से कतराते हैं उस समय पटवारियों को भेजा जा रहा है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है। उनका कहना है कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।