फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Verification of registrations and certificates also affected.

Mahendragarh-Narnaul News: पोर्टल की खामी से पटवारी नाराज, 850 इंतकाल अटके, 2500 नकल नहीं बनीं

Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Verification of registrations and certificates also affected.
फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद
महेंद्रगढ़/नारनौल। राजस्व विभाग के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों और बार-बार बदलते इंटरफेस के विरोध में जिले के 216 पटवारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसका सीधा असर आम लोगों के राजस्व संबंधी कामों पर पड़ा। हड़ताल के दौरान करीब 850 से अधिक इंतकाल लंबित हो गए हैं।
विज्ञापन

इंतकाल नहीं होने से कई मामलों में रजिस्ट्री का काम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा। वहीं करीब 2500 नकल जारी नहीं हो सकीं। रिहायशी प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को कई लोग पटवारियों के कार्यालय पहुंचे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नारनौल में धरने के दौरान पटवारियों ने नारेबाजी कर पोर्टल को ठीक करने की मांग की। दी रेवेन्यू पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि 22 मई को नया पोर्टल शुरू हुआ था। इसके बाद तीन से चार बार इसका इंटरफेस बदला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण इंतकाल दर्ज होने के बाद कई मामलों में किसानों के नाम, जमीन का रकबा और हिस्सेदारी की जानकारी गायब हो रही है। इससे भविष्य में विवाद की आशंका है। पटवारियों ने पोर्टल की कमियां दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।
------
------------------------------------

मैं अपनी जमीन की इंतकाल के लिए बुधवार को आया था। तब शुक्रवार को बुलाया गया था लेकिन पटवारियों की हड़ताल होने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। अब सोमवार को पता चलेगा कि पटवारी हड़ताल पर रहेंगे या कार्य पर लौटेंगे।-करतार सिंह, माजरा खुर्द
-----------------
पटवारी हड़ताल पर होने कारण इंतकाल व नकल का काम रुक गया है। आमजन दिनभर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है। प्रशासन को आमजन की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त अधिकारी की ड्यूटी लगानी चाहिए। -गौरी शंकर, अधिवक्ता, माजरा खुर्द

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

फोटो संख्या:60- तहसील कार्यालय में इंतजार में बैठे आमजन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article