{"_id":"6a908a9071fca33f7304abe7","slug":"additional-coaches-to-be-added-to-trains-passing-through-rewari-in-september-rewari-news-c-198-1-rew1001-244418-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सितंबर में रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सितंबर में रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे
Fri, 28 Aug 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। आगामी सितंबर में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 132 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें रेवाड़ी से संचालित और रेवाड़ी होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं शामिल हैं। अतिरिक्त डिब्बे अलग-अलग तिथियों के अनुसार लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 से 30 सितंबर तक पांच द्वितीय श्रेणी साधारण डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवाओं में भी 1 से 30 सितंबर तक पांच-पांच अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।
इसी तरह हिसार-जयपुर-हिसार रेल सेवा में 1 से 30 सितंबर तक चार अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। जयपुर-भटिंडा-जयपुर की विभिन्न रेल सेवाओं में भी चार-चार अतिरिक्त साधारण डिब्बे लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों से रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की है। जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेल सेवा में एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित और एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा बढ़ाया जाएगा। अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेल सेवाओं में एक-एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बा अतिरिक्त रहेगा।
इसके अलावा जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-वाराणसी, जैसलमेर-साबरमती, साबरमती-जैसलमेर तथा बीकानेर-दादर समेत कई रेल सेवाओं में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार सितंबर में बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
इससे त्योहारों और अन्य कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी और डिब्बों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यम से जांचने की अपील की गई है।