{"_id":"6aa82889d6a50d9641008ff6","slug":"samriddh-paruthi-a-young-man-from-haryana-dies-in-sri-lanka-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के युवक की श्रीलंका में मौत: दोस्तों के साथ गया था घूमने, समुद्र में पलटी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के युवक की श्रीलंका में मौत: दोस्तों के साथ गया था घूमने, समुद्र में पलटी नाव
Mon, 14 Sep 2026 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:32 PM IST
समृद्ध परुथी अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। वह अपने दोस्तों के साथ सुुमद्र में नाव में घूम रहे थे। इस दौरान अचानक नाव पलटने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
समृद्ध परुथी, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भूना के पूर्व सरपंच एवं प्रमुख समाजसेवी ज्ञानचंद परुथी के 25 वर्षीय पोते तथा हिसार के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुनील परुथी के इकलौते बेटे समृद्ध परुथी का श्रीलंका में समुद्र में नाव पलटने से दुखद निधन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भूना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ गए थे श्रीलंका घूमने
परिजनों के अनुसार, समृद्ध परुथी करीब आठ दिन पहले हिसार निवासी अपने छह दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। इसी दौरान समुद्र में घूमने के दौरान नाव पलट गई और उसमें सवार लोग समुद्र में गिर गए। हादसे के समय कई लोगों ने लाइव जैकेट पहन रखी थी, जिसके चलते उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में समृद्ध परुथी भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
चाचा अनिल श्रीलंका होंगे रवाना
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे में समृद्ध के एक दोस्त की सर्जरी चल रही है, जबकि चार अन्य दोस्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुरक्षित बचे दोस्तों ने ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलने के बाद समृद्ध के चाचा अनिल परुथी सोमवार रात को करीब साढ़े 12 बजे विमान से श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। परिवार अब समृद्ध के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। समृद्ध परुथी की अचानक मौत की खबर से परुथी परिवार ही नहीं, बल्कि भूना के सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी शोक की स्थिति है। समृद्ध परुथी की एकमात्र बड़ी बहन की शादी करीब 2 वर्ष पहले गुरुग्राम में हुई थी।
विज्ञापन