फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Balichowki: Massive fire in Dhamsehad, Nainu Ram's 12-room house burnt down

मंडी: बालीचौकी के ढमसेहड़ में अग्निकांड, 12 कमरों का मकान जला, ऐसे बची पति-पत्नी की जान

Sat, 29 Aug 2026 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी):
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी): Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:51 AM IST
सार
Register For Event

भीषण आगजनी में नैणु राम पुत्र तादू राम का विशालकाय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। लकड़ी से बने इस 12 कमरों के घर के जलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Balichowki: Massive fire in Dhamsehad, Nainu Ram's 12-room house burnt down
ढमसेहड़ में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मंडी जिले के उपतहसील थाची के अंतर्गत आने वाले ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक अग्निकांड पेश आया। इस भीषण आगजनी में नैणु राम पुत्र तादू राम का विशालकाय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। लकड़ी से बने इस 12 कमरों के घर के जलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना रात के समय होने के कारण परिवार अपनी जीवनभर की पूंजी में से एक सुई तक बाहर नहीं निकाल पाया। हालांकि, यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था, लेकिन समय रहते आहट सुनाई देने से पति-पत्नी की जान बच गई।

विज्ञापन



गनीमत यह रही कि परिवार के अन्य सदस्य उस रात रिश्तेदारी में गए हुए थे, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक  आवाजें सुनाई दीं।  नैणु राम जब जागकर बाहर आए, तो उन्होंने छत की तरफ से आग की तेज लपटें उठती हुईं देखीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी भी तुरंत बाहर आ गई। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसने कुछ ही मिनटों में पूरे 12 कमरों के मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

तन पर बचे कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा
 पीड़ित नैणु राम ने रोते हुए बताया कि इस अग्निकांड में उनके घर में रखी जीवनभर की कमाई, नकदी और सोने-चांदी के सभी जेवर जलकर राख हो गए हैं। आग की इस विभीषिका के बाद अब उनके पास तन पर पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा है। बताया जा रहा है कि घर की पहली मंजिल में नैणु राम अपनी आजीविका चलाने के लिए फर्नीचर का काम भी करते थे, जिसमें करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इस प्रकार परिवार का आशियाना और आजीविका का साधन दोनों ही छिन जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

80 लाख से अधिक का नुकसान
 ग्राम पंचायत प्रधान ने लगाई मदद की गुहार ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रवती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में पीड़ित परिवार को लगभग 80 लाख रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है और प्रशासनिक दल मौके के लिए रवाना हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed