फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur-malyawar-link-road-3-4-kg-charas-seized-sonipat-youth-arrested

बिलासपुर: मल्यावर लिंक रोड पर 3.4 किलो चरस बरामद, हरियाणा का युवक गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 01:15 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 27 Oct 2026 01:15 PM IST
सार
Register For Event

बिलासपुर के मल्यावर लिंक रोड पर घुमारवीं पुलिस ने एक गाड़ी से करीब 3.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत निवासी 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
bilaspur-malyawar-link-road-3-4-kg-charas-seized-sonipat-youth-arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 3.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को टीम मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 3.4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान उमेश निवासी गांव व डाकघर गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। जिले में जुलाई से अक्तूबर तक नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 12.99 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस अवधि में फोरलेन पर नाकाबंदी, वाहनों की जांच और गश्त के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू के आरोपी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जुलाई में पडगल के पास स्कूटी से 1.09 किलोग्राम चरस बरामद कर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। बैरी में 140.65 ग्राम चरस के साथ एक युवक पकड़ा गया था। वहीं, पल्थी के पास एक कार से 44.7 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसी महीने धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड पर 910 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अगस्त में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। बरमाणा के एसीसी चौक के पास एक व्यक्ति से 324.66 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद 26 अगस्त को बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर एक कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सितंबर में नम्होल के पास ब्रह्मपुखर में 510 ग्राम चरस के साथ अर्की के दो युवकों को पकड़ा गया। वहीं, समलेटू के पास एचआरटीसी बस में सवार एक युवक से करीब दो किलोग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा सितंबर की शुरुआत में सदर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों से 47.41 ग्राम चरस भी बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस चरस नेटवर्क के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed