फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   five trekkers missing bara bangal thamsar pass himachal

हिमाचल: बड़ा भंगाल में दो दिन तक रुके रहे राजस्थान के 5 ट्रेकर, संपर्क टूटने से मचा हड़कंप; सभी सुरक्षित

Thu, 08 Oct 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में राजस्थान के पांच ट्रेकरों से संपर्क नहीं होने पर प्रशासन सतर्क हो गया। थमसर पास पार कर बड़ा भंगाल पहुंचे पांचों ट्रेकर खराब मौसम के कारण दो दिन तक वहीं रुके रहे। मौसम में सुधार के बाद उन्होंने चंबा की ओर यात्रा शुरू की और नया ग्राम क्षेत्र के धारड़ी में सुरक्षित पहुंच गए।

विज्ञापन
five trekkers missing bara bangal thamsar pass himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बड़ा भंगाल ट्रेक पर गए राजस्थान के पांच ट्रेकरों से दो दिन तक संपर्क नहीं हो पाया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में पांचों के चंबा जिले के नया ग्राम क्षेत्र के धारड़ी में सुरक्षित पहुंचने की सूचना मिली। सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


3 अक्तूबर को बीड़ से शुरू की थी यात्रा
राजस्थान निवासी अंकुर मालानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर और तरुण राठी तीन अक्तूबर को बीड़ से बड़ा भंगाल के लिए रवाना हुए थे। सभी की उम्र 28 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। उनकी योजना थमसर पास पार कर पांच अक्तूबर को बड़ा भंगाल पहुंचने की थी। पांचों तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ा भंगाल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण दो दिन तक रुके रहे
योजना के अनुसार, ट्रेकरों को छह अक्तूबर को चंबा की ओर रवाना होना था। लेकिन खराब मौसम के कारण उनके लिए आगे बढ़ना संभव नहीं हुआ। ऐसे में पांचों को दो दिन तक बड़ा भंगाल में ही रुकना पड़ा। मौसम में सुधार होने के बाद बुधवार सुबह उन्होंने चंबा की ओर यात्रा शुरू की। इसी दौरान उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनके एक साथी ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। इसके बाद पांचों ट्रैकरों की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई और प्रशासन ने उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चंबा के धारड़ी में सुरक्षित पहुंचे पांचों ट्रेकर
बाद में पुष्टि हुई कि पांचों ट्रेकर चंबा जिले के नया ग्राम क्षेत्र के धारड़ी में सुरक्षित पहुंच गए हैं। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने से प्रशासन और परिजनों ने राहत महसूस की। बताया जा रहा है कि ट्रैकर फिलहाल चंबा में रुककर आगे की यात्रा की योजना बना रहे हैं।

स्थानीय गाइड के बिना निकले थे ट्रेक पर
बड़ा भंगाल की प्रधान कंचला देवी ने बताया कि पांचों ट्रेकर छह और सात अक्तूबर को बड़ा भंगाल के विश्राम गृह में रुके थे। बुधवार सुबह वे चंबा की ओर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि विश्राम गृह में बाहर से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाता है। प्रधान के अनुसार, पांचों ट्रेकरों को ट्रेकिंग का अनुभव था, लेकिन बड़ा भंगाल क्षेत्र में यह उनकी पहली यात्रा थी। उनके साथ कोई स्थानीय गाइड नहीं था।

एसडीएम ने ट्रेकरों से की बात
बैजनाथ के एसडीएम संकल्प गौत्तम ने बताया कि पांचों ट्रेकरों से बातचीत हो चुकी है और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेकर आगे भी ट्रेकिंग करना चाहते हैं और चंबा से ही अगले ट्रेक पर जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed