फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur mair police head constable dog attack five booked

हिमाचल: ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर कुत्ता छोड़ने का आरोप, हेड कांस्टेबल को काटा; पांच के खिलाफ केस

Tue, 06 Oct 2026 02:07 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 02:07 PM IST
सार
Register For Event

हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मैड़ में संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान पुलिस दल के एक हेड कांस्टेबल को कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चरस तस्करी की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे दल को देखकर वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके से भाग गया और उसने घर के परिसर में मौजूद कुत्ते को पुलिस कर्मचारियों की ओर छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल के पेट पर कुत्ते ने काट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
hamirpur mair police head constable dog attack five booked
पुलिसकर्मी पर कुत्ता छोड़ने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र के मैड़ में संदिग्ध वाहन की जांच करने पहुंचे पुलिस दल के एक हेड कांस्टेबल को कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चरस तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे दल को देखकर वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके से भाग गया और उसने घर के परिसर में मौजूद कुत्ते को पुलिस कर्मचारियों की ओर छोड़ दिया। कुत्ते ने हेड कांस्टेबल के पेट पर काट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान रोकने और उसके कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल रामकृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अक्तूबर को वह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ टियाले दा घाट से आगे चरस तस्करी की सूचना की जांच के लिए गया था। मैड़ के पास सड़क के दाहिनी ओर एक संदिग्ध वाहन खड़ा मिला। पुलिस दल ने वाहन में मौजूद चालक और अन्य लोगों को अपना परिचय देकर पूछताछ शुरू की। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति मौके से भागकर घर के परिसर में चला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि उसने वहां मौजूद कुत्ते को पुलिस कर्मचारियों की ओर छोड़ दिया। कुत्ते ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर उसे पेट पर काट लिया। शिकायत में वाहन में मौजूद लोगों, मौके से भागे व्यक्ति और दो महिलाओं पर कुत्ते को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस घटना के पूरे क्रम, आरोपियों की भूमिका और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों की जांच कर रही है। साथ ही नामजद आरोपियों के पिछले रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।

मामले में जांच जारी है। आरोपियों के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।- बलवीर ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed