{"_id":"6a8c42ecf03ceadafd096beb","slug":"himachal-assembly-question-hour-jagat-negi-says-a-year-has-passed-1-500-crore-not-received-from-the-centre-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा प्रश्नकाल: जगत नेगी बोले- एक साल बीत गया, केंद्र से नहीं मिले 1500 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा प्रश्नकाल: जगत नेगी बोले- एक साल बीत गया, केंद्र से नहीं मिले 1500 करोड़
Mon, 24 Aug 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:41 PM IST
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल में आपदा राहत और केंद्र से मिलने वाली सहायता का मुद्दा भी गूंजा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि नहीं मिली है। नेगी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार प्रदेश पर भारी कर्ज का बोझ छोड़कर गई है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार वित्तीय चुनौतियों के बीच विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा न तो वंदे मातरम के मुद्दे को लेकर गंभीर है और न ही आपदा प्रभावित लोगों की राहत एवं पुनर्वास को लेकर उसकी कोई स्पष्ट चिंता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता, पुनर्वास और प्रदेश के पुनर्निर्माण पर केंद्रित है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में आपदा राहत कार्यों को पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दिया गया है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन