फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: From Postal to Railways, CBI is scrutinizing complaints against central departments.

हिमाचल: डाक से रेलवे तक, केंद्रीय विभागों की शिकायतें खंगाल रही सीबीआई, जानें पूरा मामला

Sat, 03 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 05:00 AM IST
सार
Register For Event

केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों और संस्थानों से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने निगरानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Himachal: From Postal to Railways, CBI is scrutinizing complaints against central departments.
सीबीआई जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों और संस्थानों से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने निगरानी बढ़ा दी है। डाक विभाग, एजी ऑफिस, रेलवे, लेबर ब्यूरो और सीमा सड़क संगठन समेत अन्य केंद्रीय संस्थानों से जुड़ी शिकायतों, रिश्वत और वित्तीय गड़बड़ियों के इनपुट खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई शिमला शाखा संवाद कार्यक्रम के जरिये आम लोगों से भी केंद्रीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें सीधे एजेंसी तक पहुंचाने का आग्रह कर रही है।

विज्ञापन

इन शिकायतों की हो रही जांच
एजेंसी के स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों से जुड़े भ्रष्टाचार, रिश्वत, ठेकों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर प्रारंभिक सत्यापन में प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज करने, ट्रैप, तलाशी और पूछताछ जैसी कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड भवन स्थित आयकर कार्यालय के एक अधिकारी के खिलाफ पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही है। अधिकारी पिछले करीब एक साल से एजेंसी की निगरानी में बताया जा रहा है। जुलाई में सीबीआई ने मनाली में सैन्य अभियंत्रण सेवा के सहायक गैरिसन अभियंता को निजी फर्म के बिलों के भुगतान के बदले कथित 93 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी के अनुसार अधिकारी को 53 हजार रुपये लेते पकड़ा गया था। तलाशी में आवास से 10 लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई थी। मामले में अधिकारी की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट दीपक से जुड़े खरीद और ठेका मामलों में भी सीबीआई पहले प्राथमिकी, तलाशी और आरोपपत्र की कार्रवाई कर चुकी है। वर्ष 2024 में शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी से जुड़े कथित रिश्वत मामले में भी एजेंसी ने कार्रवाई की थी। मार्च 2026 में एनएचएआई के एक अधिकारी और चंडीगढ़ की एक महिला वास्तुकार के खिलाफ कथित 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इन मामलों के बीच केंद्रीय कार्यालयों से जुड़े नए इनपुट पर भी सीबीआई की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed