{"_id":"6aad330af4fd052e7c0ce45d","slug":"himachal-technical-university-results-for-pg-subject-exams-declared-students-can-view-them-on-the-website-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: पीजी विषयों की परीक्षा का परिणाम घोषित, वेबसाइट पर देख सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: पीजी विषयों की परीक्षा का परिणाम घोषित, वेबसाइट पर देख सकेंगे विद्यार्थी
Fri, 18 Sep 2026 06:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:18 PM IST
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून में आयोजित स्नातकोत्तर विषयों के नियमित सेमेस्टर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून में आयोजित स्नातकोत्तर विषयों के नियमित सेमेस्टर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि एमएससी भौतिक विज्ञान के री-अपीयर के पहले व तीसरे सेमेस्टर, नियमित परीक्षा के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एमटेक (सीएसई, सिविल इंजीनियरिंग, ईई) के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एमए/एमएससी योग के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर व नियमित सेमेस्टर, एमबीए पर्यटन के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर, एमएससी पर्यावरण विज्ञान के पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर (नियमित व री-अपीयर) परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। उपरोक्त विषयों के विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन