फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Revised date sheet for undergraduate courses released; exams to begin on October 28

हिमाचल विश्वविद्यालय: स्नातक कोर्सों की संशोधित डेटशीट जारी, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Tue, 13 Oct 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 08:26 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्सों की परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। बीएफए, बीपीए, बीसीए, बीबीए, बीवॉक और पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 अक्तूबर से होंगी। 

विज्ञापन
Himachal University: Revised date sheet for undergraduate courses released; exams to begin on October 28
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्सों की परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। बीएफए, बीपीए, बीसीए, बीबीए, बीवॉक और पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 अक्तूबर से होंगी। परीक्षाएं नवंबर के मध्य तक चलेंगी। विवि ने बीसीए प्रथम सेमेस्टर की पुनः परीक्षा और बीएफए, बीपीए प्रथम सेमेस्टर की नई शिक्षा नीति में होने वाली परीक्षाओं की अस्थायी डेटशीट भी जारी की है। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की पुनः परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 29 अक्तूबर को गणित, दो नवंबर को एप्लाइड इंग्लिश, पांच नवंबर को कंप्यूटर फंडामेंटल्स, 11 नवंबर को सी प्रोग्रामिंग और 13 को ऑफिस ऑटोमेशन टूल्स की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। इनमें गणित, ऑपरेटिंग सिस्टम, ई-कॉमर्स, कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन और मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम सहित अन्य विषय शामिल हैं। बीएफए के प्रथम, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 28 अक्तूबर को होगी। दो नवंबर को पर्यावरण विज्ञान और चार को अनिवार्य हिंदी की परीक्षा निर्धारित है। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन और बीवॉक के रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी 28 अक्तूबर से होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएफए और बीपीए प्रथम सेमेस्टर की अस्थायी डेटशीट
विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत बीएफए और बीपीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का अस्थायी कार्यक्रम भी जारी किया है। इसमें कथक नृत्य की मूल अवधारणाएं, कला की सराहना, भारतीय शास्त्रीय संगीत, अंग्रेजी और हिंदी सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। कुछ प्रश्नपत्र सुबह नौ से साढ़े दस बजे और कुछ सुबह नौ से 11 बजे तक होंगे। कुछ विषयों की परीक्षाएं 11 नवंबर को शाम की पाली में निर्धारित हैं। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और निदेशकों को अस्थायी डेटशीट सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्रों की तारीख या समय में टकराव होने पर निर्धारित समयसीमा में परीक्षा नियंत्रक को सूचित करना होगा।

विज्ञापन

बीसीए में कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े विषय
बीसीए के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं में कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े कई विषय शामिल हैं। 28 अक्तूबर को गणित, 29 अक्तूबर को ऑपरेटिंग सिस्टम, 30 अक्तूबर को बिजनेस प्रैक्टिस एंड मैनेजमेंट और दो नवंबर को ई-कॉमर्स की परीक्षा होगी। तीन नवंबर को पर्यावरण विज्ञान का प्रश्नपत्र निर्धारित है। इसके बाद कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन, मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम, सी प्लस प्लस के साथ ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, डॉट नेट टेक्नोलॉजीज, डेस्कटॉप पब्लिशिंग और कंप्यूटर आधारित सांख्यिकीय विधियों की परीक्षाएं होंगी। इन सभी प्रश्नपत्रों का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed